BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय लुटेरा पुलिस ने दबोचा

15 हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय लुटेरा पुलिस ने दबोचादो साल से पुलिस को छका रहा था पकड़ा गया शातिर

मथुरा। लूट की वारदात करने वाले इनामी बदमाश को स्वाॅट टीम और मगोर्रा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और थानाध्यक्ष मगोर्रा अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कस्बा सौंख के गोवर्धन तिराहा पर खड़ा हुआ है। बताया कि जानकारी होते ही स्वाॅट टीम और थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ गोवर्धन तिराहा पर पहुंच गए। वहां पुलिस को आते हुए देखकर 15 हजार के इनामी लुटेरे अल्ताफ पुत्र असलम निवासी गांव हाथिया थाना बरसाना ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे इनामी लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए शातिर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण श्री शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अपने साथियों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उनका कहना था कि वर्ष 2016 में 5 नवंबर को पकड़े गए शातिर ने गैंग के सदस्य इकबाल उर्फ बंगाली,वारिस,आसिफ,अनवर,मुद्दसर,तारिक और असलम निवासीगण गांव हाथिया के साथ मिलकर कोटा राजस्थान के रहने वाले व्यापारी कृष्णमोहन बंसल दम्पत्ति को उस समय लूट लिया था,जब वह मंदिर दर्शन को मथुरा जा रहे थे। बताया कि उस समय बदमाशों ने 85 हजार की नगदी,मोबाइल और सोने के आभूषण लूटे थे। पुलिस ने तीन दिन पहले ही इसी गैंग के 15 हजार के इनामी अनवर को पकड़ कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मगोर्रा अमित कुमार,चौकी प्रभारी राकेश कुमार,स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा,एसआई स्वाॅट सुल्तान सिंह,विपिन भाटी,आरक्षी स्वाॅट अभिजीत कुमार,सुरेन्द्र सिंह,लोकेश कुमार,गौतम कुमार,विशाल गौतम,अवनीश कुमार,सुदेश कुमार के साथ ही थाना मगोर्रा के एसआई अनूज कुमार,आरक्षी शेखर बंसल,आनंद कुमार,रविंद्र कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More