देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन पर शनिवार को आतंकवादियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी हमले के बाद आतंकवादी दिल्ली पब्लिक स्कूल में जा घुसे। सेना ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है। फिलहाल, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
खबरों के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी हुई, जिससे सर्च अभियान में बाधा आई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, श्रीनगर के बाहरी इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गश्त कर रहे सुरक्षाबलों के एक दल पर पंठा चौक इलाके में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन के एक उप-निरीक्षक सहित दो जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों की तलाशी के लिए स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी को कॉल कर हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, दूसरी घटना में आतंकवादियों के हमला स्थल पर एक पुलिसकर्मी की राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ का एक जवान तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच करीब तीन घंटे तक गोलाबारी हुई। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। आपको बात दें कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे के लिए सीज फायर का उल्लंघन किया जाता है, लेकिन भारतीय सेना के आगे वह अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं हो पाता है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023