BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : देहात में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना

मथुरा। गोवर्धन के बरसाना रोड निवासी एक व्यक्ति का जयपुर के अस्पताल में रीड की हड्डी का इलाज चल रहा था उनको डॉक्टरों ने एनसीआर के हॉस्पिटल के लिए रेफर किया था जब वह जयपुर से गोवर्धन आकर अपने घर रुके और दूसरे दिन इलाज के लिए फरीदाबाद पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उनके प्रायमरी टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया।

जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया तो कस्बे में हलचल मच गई तमाम तरह की अफवाह उड़ने लगी जिसके बाद गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने उनके परिवार में से उनकी पुत्री और गोविंदको जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और परिवार के बाकी तीन सदस्यों को होम कोरेंटिन किया गया है वही उनके घर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है साथ ही उनकी जर्नी हिस्ट्री तथा गोवर्धन में अपने परिवार के अलावा और कौन व्यक्ति उनके संपर्क में आए उसकी जांच पड़ताल भी की जा रही है।

बाजना में एक और कोरोना पाॅजिटिव, 9 को किया क्वारंटीन


बाजना के बड़ा बाजार बाजना निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की बाजना में खाद बीज की दुकान है। करीब 12 दिन पूर्व तबियत खराब होने के कारण उनका इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। व्यापारी डायबिटीज के मरीज थे। वह पिछले दिनों ही कस्बे में लौटे हैं। फरीदाबाद अस्पताल में उनकी कोविड जांच कराई गई थी।


बुधवार की सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कस्बा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापारी को एंबुलेंस के माध्यम से केडी मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया है। परिवार के सदस्यों के साथ दुकान के कर्मचारियों सहित 9 लोगों को क्वारंटीन किया है। बड़ा बाजार क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार बड़ा बाजार में सर्वे कराया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More