देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्लास्टिक का उपयोग कितना विषय पर मथुरा मीडिया सेंटर की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान समारोह दीनदयाल नगर स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर मंे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कृष्णचंद गांधी विद्यामंदिर इंटरकालेज के छात्र अमिताभ वर्मा, द्वितीय पुरस्कार किशोरीरमण महाविद्यालय की छात्रा रूद्राक्षी चतुर्वेदी, तृतीय पुरस्कार चम्पा अग्रवाल इंटरकालेज के छात्र अर्जुन वर्मा ने प्राप्त किया। इसके अलावा हर्षित गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, जतिन श्रीवास्तव, सागर सैनी, शैलेन्द्र गोला, खुशाल पार्थ एवं खुशी गौतम को उनके सराहनीय प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। सभी विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डा.मौर्या, कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद डा.रामसेवक एवं पत्रकार सुनील शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किये। निर्णायक मंडल में शिक्षक राजीव पाठक, नीरज शास्त्री एवं अदिति अग्रवाल थे।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.रामसेवक ने कहाकि वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक मनुष्यों के लिए ही नहीं अपितु पशुओं के जीवन के लिए भी खतरा बन गई है। सीएमएस डा.मौर्या ने प्लास्टि के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली दिक्कतों पर विस्तार से प्रभाव डाला। नरेन्द्र भारद्वाज ने कहाकि सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करना होगा। इससे होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण के साथ साथ सामान्यजन के जीवन पर भी विपरीत प्रभाव पड रहा है। चंद्रप्रताप सिकरवार, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, गोपाल शर्मा, नरेन्द्र भारद्वाज, विजय अग्रवाल वंटा, रासबिहारी अग्रवाल, अरविंद चैधरी, मुकेश शर्मा, नीरज राठौर, ललित शर्मा, अटलराम चतुर्वेदी, नीरज शास्त्री, नरेश वर्मन का सामाजिक सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सुभाष सैनी, रमेशचंद पाठक, प्रकाश सैनी, दीपक चतुर्वेदी, सुमित गोस्वामी, दलवीर विद्रोही, अमित शर्मा, बीपीएस खुराना, लोकेश चैधरी, मोहन प्रसाद मीणा, शिवशंका शर्मा, भीकम सिंह, तोरन सिंह, कोमल सोलंकी, कन्हैयालाल कान्हा, प्रीति गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जुगेन्द्र सिंह ने दिया।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री