देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए हुंकार भारने वाले कंग्रेसियों को दूसरे दिन भी जमानत नहीं मिल सकी। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अस्थाई जेल में बंद कांग्रेसियों से मुलाकात करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचा और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के यहां जमानत लगाई। दूसरी ओर अपने नेताओं की जमानत कराने के लिए कांगे्रस के प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमावडा मथुरा में लग रहा है। विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुरा, प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अमित सिंह आदि मथुरा में जमे हुए हैं।
पहले दिन जमानती नहीं लगा सके, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांग्रेसियों को अस्थाई जेल में रखा गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसीजन एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पहुंचे और जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा इन जमानतों का सत्यापन कराने की कहकर बृहस्पतिवार को भी जमानत देने से इंकार कर दिया गया।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत न होने से नाराज कांग्रेसियों ने जेल भरने के लिए हुंकार भरी थी। जेल भरो आंदोलन से पूर्व बुधवार को वह राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम को देने गए थे। इसी दौरान उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जिला एवं महानगर अध्यक्ष महिला सहित कुल नौ कांग्रेसी शामिल हैं।
पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष ठा. सोहन सिंह सिसोदिया, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, मधुवन दत्त चतुर्वेदी, विनेश सनवाल, गिरधारी पाठक, मलिक अरोडा, अजय शर्मा, अब्दुल जब्बार, प्रखर चतुर्वेदी, सुनील उपाध्याय, रीतेश सनवाल, विपुल पाठक, अश्विनी शुक्ला, राहुल अरोड़ा, शैलेद्र चैधरी, बंटी गौतम, श्याम अग्रवाल, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव