देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति जनता को बताने के लिए अभियान छेडे हुए है। इसके लिए ग्राम व ब्लॉक स्तर पर नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। इस तरह से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) व विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि की सुस्त रफ्तार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है।
हाल ही में जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की विकास दर में लगातार छठी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है। विकास दर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कृषि क्षेत्र की विकास दर भी 2.1 प्रतिशत पर आ गई है।
कांग्रेस हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश मुख्यालय पर हर जिले से 12-15 सदस्य बुलाकर उन्हें इन आंकड़ों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे आम मतदाताओं और खासकर नौजवानों के बीच अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर रख सकें। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।
पूर्व नेता कांग्रेस विधान मंडल दल प्रदीप माथुर, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, जिला अध्यक्ष जिला दीपक चैधरी, आबिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, बिहारीकात तिवारी, महेश रावत, एआईसीसी सदस्य मोहन सिंह, गिरधारी पाठक, एमएम शर्मा, विनेश सनवाल आदि कांग्रसियों को मथुरा में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अर्थव्यवस्था के मौजूदा आंकड़ों को लोगों के सामने रखा जा रहा है।
बल्देव क्षेत्र के गांवों संपर्क कर की निक्कड सभाएं
सोमवार को बलदेव विधानसभा के दाऊजी, काशिमपुर, दौलतपुर, कठैला, उगई, हथकोली, अंदुआ, ओगान, इनाबली, आजमपुर, नरौली बरौली पटलोनी, करनाऊ आदि गांवों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों और खासकर युवाओं को सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम बाल्मीकि, मोहन सिंह, राहुल अरोरा, अजय शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र चैधरी, मुकेश उपाध्याय, दिनेश सरदार, अंबेश शर्मा, मनीष कटारा, लोकेश प्रधान, रिंकू चैधरी, अरुण गौतम, बंटी सरवन, अहमद, मानवेंद्र चैधरी, अशोक चैधरी, मोनू शर्मा, जयपाल धनगर, आकाश पंडित, डॉ नीतू चैधरी, अमित जाटव, जितेंद्र बाल्मीकि, मुकेश राजोरिया, नरेंद्र प्रजापति, मुन्ना खान, सहाबुद्दीन खान, अनिल ओझा, मनीष ओझा, देवेंद्र सारस्वत, अनीश खान आदि मौजूद थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव