BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : डीएम व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को लिखा शिकायती पत्र

मथुरा। गोवर्धन गिरिराज पर्वत से जुड़े आसपास क्षेत्र के अस्तत्व को बचाने के लिए प्रयासरत  प्रमुख संत आनंद गोपाल दास विगत कई बर्षो से एनजीटी न्यायालय में राज्य सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। याचिका कर्ता संत आंनद गोपाल दास की याचिका पर एनजीटी न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े अधिकारियों को तलव करते हुए  गिरिराज पर्वत क्षेत्र को नो कंस्ट्रेक्शन जॉन के आदेश दिए थे ।

जिसके बाद मथुरा जिला प्रशासन ने गोवर्धन पर्वत क्षेत्र में सैकड़ों मकान दुकान गेस्टहाउस मन्दिर आदि को अवैध मानते हुए ध्वस्त करा दिया था। लेकिन अब प्रशासन की मौन स्वीक्रति से पुनः नो कंस्ट्रेक्शन जॉन आन्योर परिक्रमा मार्ग किनारे मकान निर्माण कार्य संचालित है।


नेशनल ग्रीन ट्यूबनल ( एनजीटी न्यायालय ) में याचिका कर्ता बाबा आंनद गोपाल दास की याचिका पर गोवर्धन पर्वत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट घोषित करते हुए परिक्रमा मार्ग के आसपास एरिया को नो कंस्ट्रेक्शन जॉन घोषित किया था।

एनजीटी न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन के निर्देशन में मथुरा बृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं पीडब्ल्यूडी, वन विभाग के अधिकारियों ने गिरिराज पर्वत क्षेत्र की संरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे मानते हुए सैकड़ो से अधिक मकान दुकान मठ मन्दिर आश्रमों को ध्वस्त कर वेघर कर दिया। इसका विरोध हुआ तो प्रशासन की मौन स्वीकृति ने जनता का रुख एनजीटी की ओर मोड़ दिया। वहीं अब प्रशासन की मौन स्वीकृति से गिरिराज पर्वत की ओर नो कंस्ट्रेक्शन जॉन में मकान निर्माण का कार्य संचालित है। निर्माण कार्य रोकने के लिए नरेश सिंह ने डीएम सहित मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More