BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चौमुहां में चलाया सफाई अभियान

चौमुहां।(गौरव सिसोदिया) महात्मा गांधी की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने विशेष श्रमदान कर नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विशेष साफ सफाई का अभियान चलाया। यह अभियान जिला चकबन्दी अधिकारी सीके गुप्ता व नगर पंचायत चौमुहां के नगर अध्यक्ष बिहारी राम पहलवान एवं अधिशासी अधिकारी राजेश चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी राम पहलवान ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के दो दिवसीय कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड की साफ सफाई कराई जा रही है। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करना है। जिन सड़कों पर पॉलीथिन पड़ी हुई है उन्हें बीनने का काम इस अभियान के तहत किया जा रहा है। साथ ही समस्त नगर क्षेत्र में साफ सफाई कराई जा रही है। चकबन्दी अधिकारी सीके गुप्ता ने नगर क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ सफाई बनाएं रखे। नालियों में कूड़ा न डाले। इस अवसर पर मोहनश्याम बाबू, भूरी सैनी, ईश्वर लाल, गंगा सिंह,राजू,आदि लोग उपस्थित रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More