BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पीएससी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने की प्रशंसा

मथुरा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के देशव्यापी स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को देश के 356 रेलवे स्टेशनों के साथ मथुरा रेलवे जंक्शन भी चमकाया गया।
फाउंडेशन प्रतिनिधि किशोर ‘‘स्वर्ण‘‘ ने बताया कि सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज की प्रेरणा से देशभर के 356 रेलवे स्टेशनों पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेन के स्वयंसेवकों, निरंकारी सेवादल के सदस्यों तथा निरंकारी सत्संग से संत-भक्तों ने अपने हाथों से सफाई कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस अभियान में निरंकारी मिशन के दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु भक्त उत्साह के साथ जुटे रहे।
मथुरा में स्वच्छता के इस महाअभियान का शुभारम्भ मथुरा के जोनल इंचार्ज हरविन्द्र कुमार अरोड़ा और रेलवे डारेक्टर एन.पी.सिंह तथा दिल्ली से आए निरंकारी प्रचारक श्री जगदीश राय भाटिया ने हाथों से झाडू लगाकर किया। तदोपरांत निरंकारी सेवादल के संचालक मोहन सिंह तथा शिक्षक अशोक दयालु के नेतृत्व में निरंकारी भक्त उमंग और गुरूभक्ति में लीन हो मथुरा के रेलवे स्टेशन पर हाथों से पोंछा लगाकर , पानी से धोकर , झाडू लगाकर , परात में कचरा उठाकर , हर प्लेटफार्म को घर की तरह चमकाते दिखे।
मथुरा रेलवे जंकन पर बुधवार को रेल पटरी से गुजरने वाली हर गाड़ी के यात्री रेलवे स्टेशन साफ-सुथरे देख खासे प्रभावित हुए । स्वच्छता के प्रति निरंकारी भक्तों के समर्पण को यात्रियों ने नमन किया वहीं इधर-उधर गन्दगी न करने का प्रण भी लिया। किशोर ‘‘स्वर्ण ‘‘ ने इस मौके पर लोगां को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More