BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रत्येक नौजवान के हाथों में कार्य देना केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा

मथुरा। प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री चै. उदयभान सिंह ने वेटरनरी काॅलेज में आयोजित उद्यम समागम कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत देश कलाओं से भरा हुआ है। अपनी विभिन्न कलाओं के माध्यम से हमारे देश ने विश्व में अपना विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि यहॅा कलायें एक ओर लघु उद्योग के माध्यम से आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाती है वहीं दूसरी ओर इसके माध्यम से व्यक्ति और प्रदेश का भी विकास होता हैं। मंत्री ने प्रदेश एवं राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार लघु उद्योगों के माध्यम से देश के नौजवानों को रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण जो कलायें हमारी प्रायः लुप्त होने के कगार पर थी उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा कौशल मिशन के माध्यम से पुनः बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा पीतल के भगवान, टोटी एवं भगवान की पोशाक बनाने में अपना अलग ही महत्व रखता हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों के माध्यम से हमारी सरकार द्वारा बहिन बेटियों को  रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री ने विधायक गोवर्धन कारिन्दा सिंह के साथ मां सरस्वती एवं गणेश महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्जित कर किया।
इससे पूर्व मंत्री द्वारा वेटरनरी काॅलेज में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर किया तथा पर्यावरण, साक्षरता केन्द्र, डूडा, डीआरडीए, सामाजिक वानिकी, स्वयं सहायता समूह, जिला उद्योग केन्द्र, पशुपालन विभाग, जीवन बीमा निगम, विद्युत सुरक्षा, गन्ना विकास, नेहरू युवा केन्द्र, अल्पसंख्यक विभाग, प्रोवेशन विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, खादी, पर्यटन विभाग, श्रम विभाग, वाणिज्यकर विभाग आदि विभागों की प्रदर्शनियों में जाकर अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार द्वारा मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अन्त मे  धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More