BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई में इन दिनों में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। पार्टी की अंदरूनी कलह इस कदर बढ़ गई है कि अब राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को हस्तक्षेप करने को विवश होना पड़ा है। पार्टी में दो गुट बन गए हैं और सुलह के लिए अब पवार ने राज्य इकाई के सभी नेताओं को दिल्ली तलब किया है। केरल में इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले ही पार्टी नेताओं में तलवारें खिंच गई हैं। पाल विधानसभा सीट के आवंटन को लेकर पार्टी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि शांतिवार्ता के लिए केरल के राकांपा नेताओं को 1 फरवरी को दिल्ली तलब किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर राकांपा नेता व पाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मणि सी. कप्पन ने मुंबई में पवार और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जोसमन से मुलाकात की थी। कप्पन ने आईएएनएस को बताया कि "हम 1 फरवरी को पवार और पटेल से नई दिल्ली में मिलेंगे। हमारे साथ राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष टीपी पीथांबरन, एके शशींद्रन और जोसमन भी रहेंगे।" कप्पन ने दावा किया कि केरल के परिवहन मंत्री एके शशींद्रन की पार्टी में कोई ताकत नहीं है। उन्होंने अपने आधिकारिक आवास पर हाल ही में अपने खेमे के नेताओं के साथ जो बैठक बुलाई थी, वह बिल्कुल फ्लॉप रही, क्योंकि इसमें राकांपा के चंद कार्यकर्ता व नेता ही शामिल हुए। माकपा, राकांपा से पाल सीट झटकना और इसे केरल कांग्रेस (मणि) को देना चाहती है। इसके फलस्वरूप राकांपा नेताओं में वाक्युद्ध तेज हो गया है। केरल कांग्रेस (मणि) सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की नई सहयोगी पार्टी है। बहरहाल, राकांपा का कहना है कि इसके प्रत्याशी ने पाल उप-चुनाव में केरल कांग्रेस (मणि) के उम्मीदवार को पराजित किया था। अतएव, यह सीट उसे 'उपहार' में देने का कोई मतलब नहीं बनता। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश भर में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत ने लगभग 20 लाख स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया है। कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन की खुराक को सोमवार तक 19.5 लाख से अधिक स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया गया। कुल 35,785 सत्रों में 19,50,183 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।"  

Read More

नई दिल्ली। कोविड महामारी के प्रकोप से दुनिया अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। इस कारोना काल में आर्थिक मोर्चे पर वैश्विक स्तर पर कई विसंगतियां भी देखने को मिलीं। एक ओर जहां दैनिक मजदूरी से गुजारा करने वाली गरीब जनता दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए जद्दोजेहद करती नजर आई, वहीं दूसरी ओर इसके ठीक विपरीत धन-कुबेरों के खजाने और भरते चले गए। इसी दौरान अमेरिका में जहां एक ओर जेफ बेजोस, इलॉन मस्क सरीखे उद्योगपतियों में विश्व के सबसे धनाढ्य व्यक्ति बनने की होड़ लगी रही, वहीं दूसरी ओर लाखों लोग अपनी नौकरी खोने के डर से अनइम्प्लॉयमेंट बीमा क्लेम भरते नजर आए। यह विसंगति केवल वहीं तक सीमित नहीं रही। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा और 'ऑक्सफैम' की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक कर रही है।  

Read More

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहोम घेब्रेयेसिस ने कोविड-19 वैक्सीन तक सभी की पहुंच निष्पक्ष रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वह "अगले 100 दिनों में हर देश में टीकाकरण होते देखना चाहते हैं"। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेडोस ने जोर देकर कहा कि मध्यम और निम्न-आय वाले देशों को भी संरक्षित करने के लिए समान रूप से कोशिशें की जानी चाहिए।  

Read More

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा शनिवार को कैलाश अस्पताल में एक चिकित्सक के रूप में कोविड वैक्सीन लेने वाले पहले जनप्रतिनिधि बन गए हैं। यहां अस्पताल में शनिवार सुबह कोविड वैक्सीन लेने वाले कई स्वास्थ्य कर्मचारियों में से शर्मा पहले व्यक्ति थे।  

Read More

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्य शनिवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर अस्पताल में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ निहित स्वार्थी लोग अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा करेंगे। इस अहम मीटिंग में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अपनी तैयारियों की रिपोर्ट लेकर बैठेंगे। 

Read More

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव को फतह करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी वहां विषेष अभियान के तहत लगाया है। इसके बाद से मौर्य वहां कई बार जा चुके हैं। सोमवार को भी वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।  

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को दिल दहला देने वाली त्रासदी करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोलते हुए भी इस घटना का जिक्र करते हुए शोक जताया।  

Read More

मुंबई। होम बायर्स को आकर्षक रियायतें देने के उद्देश्य से, देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर 30 बीपीएस तक की अतिरिक्त रियायत और प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट की पेशकश की है। बैक ने एक बयान में कहा, "एसबीआई, होम फाइनेंस में एक लीडर होने के नाते, कंज्यूमर सेंटीमेंट को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास जारी रखेगा और होम लोन पर समय-समय पर विभिन्न ऑफर दे रहा है।"  

Read More

नई दिल्ली । किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर राजधानी पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। गृह मंत्रालय में सायं चली बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन का जल्द से जल्द हल निकलने की उम्मीद जताई है। खट्टर ने कहा है कि सरकार से बातचीत के जरिए ही किसानों के मुद्दों का हल निकलेगा। दोनों पक्षों के सकारात्मक रुख की वजह से ही लगातार वार्ता चल रही है।  

Read More

लखीमपुर । लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के बीच जंगल के अंदर एक बाघिन ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति की जान ले ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सिंगाही के जंगलों में बाघ द्वारा किए गए हमले में यह चौथी मौत है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More