BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुंबई। यस बैंक ने शुक्रवार को निवेशक इरविन सिंह ब्रिच के 1.2 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव को नकार दिया, लेकिन कहा कि यह प्रतिभूति जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक ने शुक्रवार को यह भी कहा कि वह अगली बोर्ड बैठक में सिटैक्स होल्डिंग्स और सिटैक्स इनवेस्टमेंट ग्रुप के प्रस्ताव पर विचार करेगा। निजी कर्जदाता ने कहा कि उसे ब्रिच से एक अपडेट प्रस्ताव मिला है, लेकिन 'बोर्ड ने प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया है'। उसके 1.2 अरब डॉलर के बाइंडिंग प्रस्ताव को स्थगति करने के बाद बैंक ने अपने कुल पूंजी का 60 फीसदी जुटाने का लक्ष्य रखा। हालांकि, यस बैंक ने शुक्रवार को अपनी पांच घंटे की लंबी बोर्ड बैठक के बाद कहा कि वह सिटैक्स होल्डिंग्स व सिटैक्स इन्वेस्टमेंट ग्रुफ के 50 करोड़ डॉलर के प्रस्ताव पर विचार करेगा और इसके मद्देनजर फैसला अगली बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 41,558.00 पर और निफ्टी 14.80 अंकों की मामूली तेजी के साथ 12,260.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 111.13 अंकों की तेजी के साथ 41,686.27 पर खुला और 17.14 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 41,558.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,714.73 के ऊपरी स्तर और 41,453.38 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। नेस्ले इंडिया (1.47 फीसदी), हीरो मोटो कॉर्प (1.46 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.22 फीसदी), भारती एयरटेल (1.14 फीसदी) व टाटा स्टील (1.05) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईसीआईसीआई बैंक (0.99 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (0.89 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.85 फीसदी), टीसीएस (0.69 फीसदी) व हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.67 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 43.05 अंकों की तेजी के साथ 14,972.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 100.94 अंकों की तेजी के साथ 13,648.75 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.10 अंकों की तेजी के साथ 12,211.85 पर खुला और 10.05 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 12,255.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,286.45 के ऊपरी और 12,213.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो (1.36 फीसदी), धातु (1.25 फीसदी), दूरसंचार (1.05 फीसदी), औद्योगिक (0.79 फीसदी) व आधारभूत सामग्री (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- सूचना प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी), बैंकिंग (0.26 फीसदी), वित्त (0.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी) व तेल एवं गैस (0.02 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1444 शेयरों में तेजी और 1125 में गिरावट रही, जबकि 198 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, जबकि पेट्रोल के दाम में दो दिनों की वृद्धि के बाद स्थिरता दर्ज की गई। दिल्ली और कोलकाता में डीजल फिर 17 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार तीन दिनों में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 74.74 रुपये, 77.40 रुपये, 80.40 रुपये और 77.70 रुपये प्रति लीटर बना रहा। लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.41 रुपये, 69.83 रुपये, 70.73 रुपये और 71.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। शेयर बाजार में आज भी तेजी का सिलसिला जारी रहा है। यह नए रेकॉर्ड के साथ खुला। चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी रिश्‍तों में सुधार के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 100 अंक तक की तेजी के साथ 41 हजार 800 के स्‍तर को पार कर लिया। वहीं निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 12 हजार 290 अंक को पार कर लिया। सेंसेक्‍स और निफ्टी के अब तक का यह उच्‍चतम स्‍तर है।  

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट के बाद बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमत में भी लगातार नौवें दिन स्थिरता बनी रही। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.63 रुपये, 77.29 रुपये, 80.29 रुपये और 77.58 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। लग्जरी ऑटोमोबाइल विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया अगले साल जनवरी 2020 से अपने सभी ब्रॉड मॉडल रेंज की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है। कंपनी ने बताया कि उसके विभिन्न ब्रॉड मॉडल रेंज की कीमतों में तीन फीसदी तक वृद्धि की जाएगी। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, "विभिन्न इनपुट व कमोडिटी की लागतों में वृद्धि के मद्देनजर आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा किया जाएगा।" इससे पहले मंगलवार को ह्युंडई मोटर इंडिया ने कहा कि वह जनवरी 2020 से सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी। पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी ने कहा था कि लागतों में वृद्धि होने के कारण वह अपने वाहनों के दाम में इजाफा करेगी।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। प्याज के साथ-साथ अब खाद्य तेल की महंगाई भी जोर पकड़ती जा रही है। मलेशिया और इंडोनेशिया से आयातित पाम तेल महंगा होने से देश में सोयाबीन और सरसों समेत तमाम तेल व तिलहनों के दामों में तेजी का रुख बना हुआ है। बीते दो महीने में क्रूड पाम ऑयल के दाम में 26 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, सरसों की कीमतों में 300 रुपये कुंटल की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि सोयाबीन का दाम करीब 400 रुपये प्रति कुंटल बढ़ा है। बजार के जानकार बताते हैं कि देश में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश के कारण खरीफ तिलहन फसल, खासतौर से सोयाबीन के खराब होने और चालू रबी सीजन में तिलहनों की बुवाई सुस्त चलने के कारण घरेलू बाजार में तेल व तिलहनों के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर, मलेशिया और इंडोनेशिया के बायो-फ्यूल कार्यक्रमों के कारण तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है।  

Read More

नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) मुंबई पीठ ने सोमवार को नकदी की तंगी का सामना कर रहे दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के खिलाफ इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया की शुरुआत करने की भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की याचिका स्वीकार कर ली। आरबीआई ने शुक्रवार को कॉर्पोरेट इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनसीएलटी बेंच में एक अर्जी दाखिल की थी। केंद्रीय बैंक के एक बयान के अनुसार, शीर्ष बैंक ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड 2016 के धारा 239 व धारा 227 के विभिन्न उपधाराओं के तहत डीएचएफएल के खिलाफ कॉरपोरेट इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया की शुरुआत के लिए आवेदन किया। आरबीआई ने निजी क्षेत्र के कर्जदाता के प्रशासक को सलाह देने के लिए एक कमेटी नियुक्त की।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद रिलायंस जियो ने अब मोबाइल टैरिफ बढ़ाने का एलान कर दिया है। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और एयरटेल ने आज अपने नए टैरिफ प्लानस की घोषणा कर दी है। ये सभी टैरिफ प्लान्स 3 दिसंबर से देश में लागू हो जाएंगे। कंपनी के नए प्लान माईवोडाफोन ऐप और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया कि 6 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ 40 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। कंपनी ने बताया कि 'मोबाइल सर्विस रेट्स ऑल इन वन प्लान्स के तहत बढ़ाए जाएंगे, जिसमें ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि 'जियो जल्द ही ऑल इन वन प्लान लाएगा, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा मिल सकेगा। इन प्लान्स के माध्यम से ग्राहक अन्य मोबाइल नेटवर्क्स पर भी आराम से कॉल कर सकेंगे। इन नए प्लान्स 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे। लेकिन 'कस्टमर्स फर्स्ट' के वादे के तहत ग्राहकों को 300 प्रतिशत ज्यादा फायदे दिए जाएंगे। नई दिल्ली। देश में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद रिलायंस जियो ने अब मोबाइल टैरिफ बढ़ाने का एलान कर दिया है। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और एयरटेल ने आज अपने नए टैरिफ प्लानस की घोषणा कर दी है। ये सभी टैरिफ प्लान्स 3 दिसंबर से देश में लागू हो जाएंगे। कंपनी के नए प्लान माईवोडाफोन ऐप और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया कि 6 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ 40 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। कंपनी ने बताया कि 'मोबाइल सर्विस रेट्स ऑल इन वन प्लान्स के तहत बढ़ाए जाएंगे, जिसमें ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि 'जियो जल्द ही ऑल इन वन प्लान लाएगा, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा मिल सकेगा। इन प्लान्स के माध्यम से ग्राहक अन्य मोबाइल नेटवर्क्स पर भी आराम से कॉल कर सकेंगे। इन नए प्लान्स 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे। लेकिन 'कस्टमर्स फर्स्ट' के वादे के तहत ग्राहकों को 300 प्रतिशत ज्यादा फायदे दिए जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे दिन राहत मिली। पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। लेकिन डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में छह पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 34 पैसे लीटर महंगा हो गया है जबकि लगातार दो दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 11 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है।  

Read More

नई दिल्ली। चर्चा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के स्वामित्व वाले नेटवर्क18 एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सोनी कॉर्प बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापानी कंपनी सोनी देश में बढ़ती कंटेंट की मांग को देखते हुए मुकेश अंबानी द्वारा नियंत्रित भारतीय टेलीविजन नेटवर्क में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है।  

Read More

अहमदाबाद/नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ रही गैरनिष्पादित परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मजबूत कॉरपोरेट शासन की संस्कृति और जवाबदेही का शनिवार को आह्वान किया।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More