BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शेयर बाजार में खुशी की लहर , सेंसेक्स 41 हजार 800 के पार, इन शेयरों में रही तेजी

मुंबई। शेयर बाजार में आज भी तेजी का सिलसिला जारी रहा है। यह नए रेकॉर्ड के साथ खुला। चीन और अमेरिका के बीच कारोबारी रिश्‍तों में सुधार के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 100 अंक तक की तेजी के साथ 41 हजार 800 के स्‍तर को पार कर लिया। वहीं निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 12 हजार 290 अंक को पार कर लिया। सेंसेक्‍स और निफ्टी के अब तक का यह उच्‍चतम स्‍तर है।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 17 शेयर हरे निशान पर तो 13 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं, एनएसई पर 30 शेयरों में लिवाली तथा 18 शेयरों में बिकवाली दिखाई दी गई, जबकि दो शेयरों में कारोबार नहीं हो रहा था। बीएसई पर एसबीआई के शेयर में सर्वाधिक 1.83 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.42 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.06 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.70 फीसदी तथा एलऐंडटी के शेयर में 0.48 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर यस बैंक के शेयर में 6.52 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.05 फीसदी, टीसीएस में 2.95 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.74 फीसदी तथा टाटा मोटर्स में 2.46 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More