BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नेटवर्क 18 में हिस्सेदारी खरीदेगी सोनी कॉर्प

नई दिल्ली। चर्चा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के स्वामित्व वाले नेटवर्क18 एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सोनी कॉर्प बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापानी कंपनी सोनी देश में बढ़ती कंटेंट की मांग को देखते हुए मुकेश अंबानी द्वारा नियंत्रित भारतीय टेलीविजन नेटवर्क में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है।

हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच बातचीच अभी शुरुआती चरण में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर रिलायंस इंडस्ट्री के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "कंपनी की पॉलिसी के अनुसार हम मीडिया की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।"

प्रवक्ता ने आगे कहा, "हमारी कंपनी नियमित रूप से विभिन्न प्रस्तावों का मूल्यांकन करती है। हम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम 2015 के तहत अपने दायित्यों और शेयर बाजार के साथ अपने समझौते के अनुरूप आवश्यक खुलासे करते रहेंगे, जैसा कि अब तक करते आए हैं।"

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More