BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुम्बई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल बहुत जल्द आर्थिकपैकेज देने की बात कहने के बाद भारतीय शेयर बाजार को उम्मीदें बढ़ गई हैं। यही वजह है कि 21 दिन के लॉकडाउन ऐलान के बाद भी शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं निफ्टी ने भी करीब 200 अंक की बढ़त देखी और यह 8 हजार अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही बाजार में गिरावट भी देखने को मिल गई। -11.40AM पर 349.57 सेंसेक्स बढा गया और 27,023.60 के बीच कारोबार कर रहा है। इसके बाद 9.50 AM पर 273.45 सेंसेक्स बढा गया और 26,400.58 के बीच कारोबार कर रहा है। आपको बताते जाए कि सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में थोड़ी रौनक थी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,674.03 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान ये 27,462.87 अंक तक गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

शेयर बाजार आज 1400 अंकों की बढ़त के साथ खुला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26,189.00 अंक ऊपर और निफ्टी 7848.00 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। कोरोना के कहर से घरेलू शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच सोमवार सेंसेक्स 3934 अंकों से ज्यादा टूट कर बंद हुआ था और निफ्टी भी लुढ़ककर 7610 पर बंद हुआ थी। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 13 मार्च को भी बाजार में 3389 पॉइंट की गिरावट आई थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में निराशाजनक माहौल बना रहा और बिकवाली के भारी दबाव के बीच सेंसेक्स पिछले सत्र से 581 अंकों की गिरावट के साथ 28288 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 205 अंक नीचे आकर 8264 पर बंद हुआ। इस कारोबारी सप्ताह के दौरान लगातार चौथे सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना के कहर से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई है, जिसके कारण शेयर बाजारों में निराशा का माहौल बना हुआ है। लगातार चार सत्रों के दौरान सेंसेक्स 5800 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी में 690 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 581.28 अंकों यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 28288.23 पर बंद हुआ। सत्र के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र से कमजोरी के साथ 27773.36 पर खुला और दिनभर कारोबार के दौरान 26714.46 तक लुढक़ा जबकि इसका ऊपरी स्तर 29370.53 रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सात में तेजी रही जबकि 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में आईटीसी (7.50 फीसदी), भारती एयरटेल (4.39 फीसदी), कोटक बैंक (2.96 फीसदी), पावरग्रिड (2.40 फीसदी) और इन्फोसिस (1.93 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस (10.24 फीसदी), मारुति (9.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (9.50 फीसदी), एमएंडएम (9.28 फीसदी) और टेक महिंद्रा (8.43 फीसदी) शामिल रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 205.35 अंकों यानी 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद हुआ जबकि सत्र के आरंभ में सेंसेक्स 8063.30 पर खुला और 8575.45 तक चढ़ा। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 7832.55 रहा। बीएसई मिड-कैप सूचकांक पिछले सत्र से 410.80 अंक यानी 3.70 फीसदी नीचे 10694.34 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक पिछले सत्र से 461.09 अंकों यानी 4.53 फीसदी की गिरावट के साथ 9721.90 पर रहा। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें से सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच सेक्टरों में धातु (7.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (6.18 फीसदी), ऑटो (5.93 फीसदी), ऊर्जा (5.63 फीसदी) और औद्योगिक (5.51 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई पर कुल 2880 शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 629 शेयरों में तेजी रही जबकि 2076 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सत्र के आखिर में 175 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। कोरोनावायरस के संक्रमण से भारत में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढक़र 184 हो गई है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । देसी करेंसी रुपये में बुधवार को डॉलर के मुकाबले मजबूती आई। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र यानी सोमवार की क्लोजिंग के मुकाबले 27 पैसे की बढ़त के साथ 73.81 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुलने के बाद 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 73.97 से लेकर 72.81 के बीच बना रहा। बाजार के जानकार बताते हैं कि दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतें मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत पैकेज ला सकती हैं और इस संबंध में विचार किया जाने लगा है, जिसके कारण प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है और भारतीय करेंसी में भी मजबूती आई है। बता दें कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और कच्चे तेल को लेकर छिड़ी कीमत जंग के कारण विगत दिनों डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 74 रुपये प्रति डॉलर को पार कर गया था। मतलब एक डॉलर का मूल्य 74 रुपए से अधिक हो गया था, लेकिन बुधवार को देसी करेंसी में मजबूती दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 74.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को होली के त्योहार के अवसर पर अवकाश होने के कारण देश का मुद्रा बाजार बंद रहा। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को करीब 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद बीते दो दिनों से रिकवरी आई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूरो समेत कुछ मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र से 0.27 फीसदी फिसलकर 96.12 पर बना हुआ था, जबकि यूरो पिछले सत्र से 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 1.13 डॉलर प्रति यूरो पर कारोबार कर रहा था।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। शेयर बाजार खुलते ही आज हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स में 1206.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,263.97 अंकों पर पहुंच गया। थोड़ी ही देर में प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1450 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 37,011 पर आ गया।। निफ्टी में 441 अंक टूटकर 10,827.40 के स्तर पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 327 अंक टूटकर 10,942.65 पर खुला। सिर्फ 74 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 802 शेयरों में गिरावट आई। गिरने वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स, आरआईएल औरआईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे हैं।   क्या है यस बैंक का संकट.. आपको बताते जाए कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक पर सख्ती बरतते हुए इससे निकासी की सीमा 50 हजार रुपए निकासी की सीमा तय कर दी है। आरबीआई का ये आदेश अगले एक महीने के लिए है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'पेटीएम मॉल' ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में निर्मित उत्पादों के लिए देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना बनाने के उद्देश्य से निर्यात किया और परिचालन के पहले दो वर्षों में ही 500 करोड़ रुपये के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। पेटीएम मॉल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने एक बयान में कहा, "हमने वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की एक श्रृंखला को पूरी क्षमता के साथ पेश करने के उद्देश्य से निर्यात किया है।" मिश्रा ने कहा, "हमारा प्रयास वैश्विक उपभोक्ताओं के लिए भारत के उत्पादों को खरीदने के लिए सबसे बड़ा प्रवेश द्वार बनना है। हमारे पास आपूर्तिकर्ताओं का एक सुस्थापित नेटवर्क है और सभी जगह हमारी टीम को तैनात कर रहे हैं।" वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम मॉल कई प्रमुख साझेदारों जैसे मवारिद डिस्ट्रीब्यूशन, मेयर फूड्स, वेदिका ऑर्गेनिक्स, सिगे इम्पेक्स, फाइव रिवर फूडस्टफ इत्यादि के साथ जुड़ रहा है। इसने दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, कनाडा, अमेरिका और अफ्रीका में भारतीय उत्पादों के लिए बाजार का विस्तार किया है, जिससे भारतीय विक्रेताओं के लिए व्यापार के अवसरों और विकास में वृद्धि हुई है। कंपनी अपने मौजूदा मर्चेंट पार्टनर्स को नए क्षेत्र में अपने उत्पादों की पेशकश करने के लिए भी तैयार कर रही है। परिचालन के पहले दो वर्षों में 500 करोड़ रुपये के जीएमवी के लक्ष्य के साथ पेटीएम मॉल इन केंद्रों में एक टीम का गठन कर रहा है, ताकि अधिक अवसरों का लाभ उठाया जा सके और अधिक कुशल तरीके से हर जगह पर व्यापार किया जा सके। पेटीएम ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में पेटीएम मॉल अपने अद्वितीय ऑफलाइन-टू-ऑनलाइन (ओ टू ओ) मॉडल के साथ भारत में ई-कॉमर्स व्यापार बेहतरीन तरीके से कर रहा है। कंपनी चावल, मसाले, चाय, ड्राई फ्रूट्स, बाजरा, आवश्यक तेल, क्विनोआ, मोरिंगा, ऑर्गेनिक भोजन, अधिक समय तक चलने वाले भोजन (फ्रोजन फूड), ताजे फल एवं सब्जियां, पल्प और पेस्ट जैसे 'भारत में निर्मित/मेड इन इंडिया' उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम बखूबी कर रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुझान देखने को मिला। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी 70 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.56 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 216.84 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 41,332.22 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 76.12 अंकों की तेजी के साथ 41,191.50 पर खुला और 41,377.35 तक उछला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी पिछले सत्र के मुकाबले 62.25 अंकों यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 12,169.15 पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 16.85 अंकों की तेजी के साथ 12,123.75 पर खुला और 12,179.05 तक उछला।  साभार-khaskhabar.com

Read More

रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने साल 2016 में लॉन्चिंग के बाद से अब जस्ट बिगेस्ट अपडेट किया है। नई बीएस6 कंप्लिएंट बाइक के स्नो व्हाइट एंड ग्रेनाइट कलर्स मॉडल की कीमत 1.87 लाख रुपए, स्ट्रीट ग्रे एंड ग्रेवल ग्रे की 1.89 लाख और रॉक रेड एंड लेक ब्ल्यू की 1.91 लाख रुपए है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की है। न्यू अपडेटेड हिमालय में एक बीएस6 कंप्लिएंट इंजन और एक्जास्ट सेटअप है। 411 सीसी, सिंगल सिलेंडर अब 243.एचपी प्रोड्यूस करता है, जबकि टॉर्क सेम 32एनएम ही है। एक्जास्ट सिस्टम में हैडर पाइप पर एक एडिशनल कैटेलिटिक कनवर्टर जैसा दिखता है। मोस्ट सबस्टेंशियल टेक्निकल चेंज वेट में इनक्रीज है। इसका वेट 199 किग्रा. है, जो प्रिडेसेसर से पांच किग्रा. ज्यादा है। बीएस6 रॉयल एनफील्ड में एक हैजार्ड वार्निंग लाइट ऑन द राइज स्विच क्यूब है। इंटरेस्टिंगली हैजार्ड लैम्प हिमालयन में अवलेबल थी, जिसने 2017 में डेबह्यू किया था। हिमालयन को जब बीएस4 में अपग्रेड किया गया तो रॉयल एनफील्ड ने हैजार्ड लैम्प स्विच ड्रॉप कर दिया था और अब बीएस6 में इसकी वापसी हुई है। ब्रेक्स पर भी काम किया गया है और फाइनली बाइक में रियर पर स्विचेबल एबीएस है जो राइडर्स को ऑफ रोड राइडिंग के दौरान मोटरसाइकिल को स्लाइड करने के लिए अलाऊ करता है। कंपनी ने बैटरी एफिशिएंसी में इंप्रूवमेंट करने के लिए सैटिंग इंट्रोड्यूस की है, जो मोटर के लाइफ में आने पर हैडलैम्प को स्विच करती है। इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर में माइनर चेंज है। इसके साइड स्टैंड को भी सुधारा गया है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी बनी हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच होने वाले पहले चरण के ट्रेड डील से तेल की वैश्विक मांग में कोई खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की जा रही है, इसलिए तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है जबकि डीजल की कीमत लगातार दो दिनों से स्थिर हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 75.70 रुपये, 78.29 रुपये, 81.29 रुपये और 78.65 रुपये प्रति लीटर बना रहा। वहीं, चारो महानगरों में डीजल की कीमत भी क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र से 0.19 फीसदी की नरमी के साथ 64.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी अनुबंध में 0.21 फीसदी की नरमी के साथ 58.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। अमेरिका और चीन के बीच 15 जनवरी को पहले चरण के ट्रेड डील पर हस्तारक्षर होने जा रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीजिंग। वन प्लस अपने आने वाले स्मार्टफोन वन प्लस प्रो पर काम कर रहा है और रिपोर्ट्स की माने तो यह 12 जीबी रैम के साथ मार्केट में आएगा। गिजमो चाइना की रविवार की खबर के अनुसार, वन प्लस 8 प्रो के गिकबेंच लिस्टिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि इसमें एंड्रॉइड 10 होने के साथ-साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में सुपर स्मूथ 120 हट्र्ज का डिस्प्ले दिया जा सकता है। लिंक के अनुसार, डिवाइस में पंच होल के साथ वाले फ्रंट कैमरा सहित फुल-स्क्रीन डिजाइन होगा, जिसमें 6.65 इंच का फ्लूइड डिस्प्ले दिया जाएगा। गिजमो चाइना ने सोमवार को कहा कि वन प्लस 8 प्रो का एक प्रोटोटाइप हाल ही में देखा गया, जिसके अनुसार, इसमें एक ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ ही वन प्लस प्रो जैसे एक कर्वड डिस्प्ले दिया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। संकटग्रस्त आईएलएंडएफएस ने आईएलएंडएफएस एनवायरनमेंटल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों की बिक्री के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) यानी निविदा आमंत्रित की है। बोलीदाताओं का आह्वान करते हुए आईएलएंडएफएस ने मंगलवार को एक अधिसूचना में कहा कि उसे आईईआईएसल की बिक्री के लिए एक बाध्यकारी प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसके लिए बोली प्रक्रिया से गुजरना होगा। ईओआई आमंत्रित करते हुए अधिसूचना में कहा गया है, "इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएल एंड एफएस) जो आईईआईएसएल का प्रमोटर है, उसे आईईआईएसएल में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक संभावित खरीदार से एक बाध्यकारी प्रस्ताव मिला है। संभावित समझौते के लिए बोलीदाताओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंस्ट्रेस्ट की मांगी गई है।" अधिसूचना में कहा गया कि आईईआईएसएल एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट) में जुटा है, जिसमें संग्रह और परिवहन, प्रसंस्करण और निपटान, अपशिष्ट से ऊर्जा व निर्माण शामिल है। इसकी टोटल वेस्ट हैंडलिंग कैपेसिटी 14,500 टन प्रति दिन है। आईएलएंडएफएस की अधिसूचना में कहा गया कि इच्छुक व योग्य पक्ष अपना ईओआई 25 जनवरी को शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि आईएलएंडएफएस के पास संभावित लेन-देन को किसी भी समय बिना कोई कारण बताए उसे निरस्त करने या परिवर्तन करने या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हुंडई इंडिया ने इस साल के लिए मॉडल अपडेट और नए लॉन्च की एक लंबी सीरीज तैयार की है। कंपनी ऑटो एक्सपो 2020 में सैकंड जेन क्रेटा एसयूवी के विश्व प्रीमियर के साथ अपने नए मॉडल को शुरू करेगी, इसके बाद बाजार में लॉन्च होगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी अपने मौजूदा मॉडलों के बीएस 6 संस्करणों को भी कुछ पहलुओं के साथ रोल आउट करेगी। हालांकि, कोरियाई ब्रांड के लिए दूसरी सबसे महत्वपूर्ण नई कार लॉन्च अगली जेन आई20 हैचबैक होगी। इसे भारत में जून 2020 में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि हुंडई नेक्सट-जेन आई20 की स्टाइल के साथ सुरक्षित रूप से खेलेगी और ओवरऑल लुक आउटगोइंग कार के सिमिलर होगा। इसमें एक फ्रेशर और वाइडर इटरेशन ऑफ हुंडई ट्रेडमार्क कैसकेडिंग ग्रिल डिजाइन होगी, जो अपवार्ड स्वूपिंग हैडलैम्प्स मर्ज के साथ है। नई आई20 अपनी अंडर फोर मीटर लेंथ पर स्टिक करेगी, जो इंडियन मार्केट में टेक्स बेनेफिट्स के लिए रिक्वायर्ड है। वेन्यू की जैसे इंटरनेशनल मार्केट के लिए डिफरेंट बंपर डिजाइन हो सकता है। नई आई20 में लोंग लिस्ट ऑफ क्रिएचर कंफट्र्स और इक्विपमेंट, अलोंग विद हुंडई ब्ल्यूलिंग सिस्टम होने की उम्मीद है। नई हुंडई आई20 में एक बीएस6 कंप्लिएंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 83एचपी और 114एनएम ऑफ टॉर्क जनरेट करता है। यह सेम मोटर है, जो ग्रैंड आई10 नियोस की ड्यूटी करती है। इनसाइड की बात करें तो इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और साइजेबल हाई सेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। क्लस्टर का लेआउट कुछ हद तक आईएक्स25 (नई क्रेटा) से मिलता-जुलता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More