मुंबई। सोने और चांदी के दाम में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 2013 के बाद पहली बार एमसीएक्स पर 53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया।
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
मुंबई। सोने और चांदी के दाम में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 2013 के बाद पहली बार एमसीएक्स पर 53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया।
Read More
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल अपने मैक कम्प्यूटर्स के लिए इंटेल प्रोसेसर से खुद को अपने यहां उत्पादित सिलिकॉन चिप्स की ओर स्थानांतरित कर रही है, कंपनी की गतिविधियों पर करीब से नजर रखने वाले प्रसिद्ध विश्लेषक मिंग-ची कुओ कहते हैं कि 13.3 इंच मैकबुक प्रो मौजूदा 13.3 इंच डिवाइस की ही तरह होगा, हालांकि यह पहला ऐसा डिवाइस होगा ,जो एप्पल द्वारा डिजाइन किए गए आर्म-बेस्ड सिलिकॉन चिप के साथ उपलब्ध होगा।
Read More
नई दिल्ली। सरकारी एजेंसियों ने इस साल अब तक किसानों से एमएसपी पर रिकॉर्ड 389.44 लाख टन गेहूं खरीदा है, जोकि इससे पहले के रिकॉर्ड स्तर से करीब आठ लाख टन ज्यादा है। इससे पहले 2012-13 में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 381.48 लाख टन गेहूं खरीदा था। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित आकड़ों ने अनुसार, चालू रबी विपणन वर्ष 2020-21 में देशभर में सरकारी एजेंसियों ने 389.44 लाख टन गेहूं की खरीदा है।
Read More
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के संकट काल में अब खाने-पीने की चीजें भी महंगी होने लगी हैं। खासतौर से सब्जियों के दाम में बीते एक महीने में जोरदार इजाफा हुआ है। तमाम सब्जियों के खुदरा दाम में 25 फीसदी से 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
Read More
नई दिल्ली। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने भारतीय एयरटेल के मुख्य संचालन अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) अजय पुरी को 2020-21 के लिए संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की गुरुवार को घोषणा की।
Read More
किसी भी धार्मिक आयोजन, कथा, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन आदि के समय शंख बजाने को अत्यंत शुभ माना जाता है। शंख से निकलने वाली ध्वनि से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और हानिकारक जीवाणु एवं विषाणुओं का नाश हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। प्रभावशाली रत्न है शंख माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय निकलने वाले चौदह रत्नों में से एक रत्न शंख भी था। धार्मिक तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से शंख बहु उपयोगी है। शंख बजाने से कुंभक, रेचक तथा प्राणायाम क्रियाएं एक साथ होती हैं, इसलिए स्वास्थ्य भी सही बना रहता है। वहीँ कैल्सियम कार्बोनेट से निर्मित होने के कारण यदि शंख में रात भर गंगा जल भरकर प्रातः सेवन किया जाए तो शरीर में कैल्सियम तत्व की कमी नहीं होने पाती है और छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव। आयुर्वेद के मतानुसार शंख की भस्म के औषधीय प्रयोग से हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, मंदाग्नि, मस्तिष्क और स्नायु तंत्र से जुड़े रोगों में आशातीत लाभ मिलता है। लयबद्ध ढंग से शंख बजाने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है तथा शरीर में शुद्ध आक्सीजन का प्रवाह होने से रक्त भी शुद्ध होता है। सुख-समृद्धि के लिए शंख-- कहा जाता है कि दक्षिणवर्ती शंख धन की देवी महालक्ष्मी जी का स्वरुप है। इसलिए धन लाभ और सुख-समृद्धि के लिए घर में उत्तर-पूर्व दिशा में अथवा घर के पूजा घर में रखना चाहिए और प्रतिदिन उस शंख की धूप दीप दिखाकर पूजा करनी चाहिए। पितृ दोष के असर से बचने के लिए दक्षिणवर्ती शंख में पानी भरकर अमावस्या और शनिवार के दिन दक्षिण दिशा में मुख करते हुए तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होकर शुभ आशीर्वाद देते हैं जिससे गृह कलह, कार्यों में बाधा, संतान हीनता और धन की कमी जैसी समस्याओं में कमी आने लगती है। ग्रहदोष शांति में उपयोगी नवग्रहों की शांति एवं प्रसन्नता के लिए भी शंख उपयोगी रत्न माना गया है। सूर्य ग्रह की प्रसन्नता के लिए सूर्योदय के समय शंख से सूर्यदेव पर जल अर्पित करना चाहिए। चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने लिए शंख में गाय का कच्चा दूध भरकर सोमवार को भगवान शिव पर चढ़ाना चाहिए। मंगल ग्रह को अपने अनुकूल बनाने के लिए मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करते हुए शंख बजाना आसान और श्रेष्ठ उपाय है। बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए शंख में जल और तुलसी दल लेकर शालिग्राम पर अर्पित करना चाहिए, वहीँ गुरु गृह को प्रसन्न करने के लिए गुरूवार को दक्षिणवर्ती शंख पर केसर का तिलक लगाकर पूजा करने से भगवान् विष्णु की कृपा मिलती है। शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए शंख को श्वेत वस्त्र में लपेट कर पूजा घर में रखना चाहिए। धन -धान्य एवं आर्थिक समृद्धि पाने के लिए शंख में चावल भरकर लाल रंग के वस्त्र में लपेट कर उत्तर दिशा की ओर खुलने वाली तिजोरी अथवा धन रखने वाली आलमारी में रखना चाहिए। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली। देश में इस साल फिर गन्ने की बंफर फसल है, खासतौर से महाराष्ट्र और कर्नाटक गन्ने का रकबा बढ़ने से अगले पेराई सत्र 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन चालू सत्र के मुकाबले 17.69 फीसदी बढ़कर 320.13 लाख टन होने का अनुमान है। यह अनुमान निजी चीनी मिलों का शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने गन्ने के रकबे का उपग्रह से प्राप्त चित्र के आधार पर किए गए आकलन के बाद गुरुवार को जारी किया। हालांकि, उद्योग संगठन को उम्मीद है कि साल गन्ने का जूस और बी-मोलसिस का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में ज्यादा होने पर चीनी का उत्पादन 15 लाख टन घट कर 305 लाख टन रह सकता है। इस्मा के अनुसार, महाराष्ट्र में गन्ने का रकबा करीब 43 फीसदी बढ़कर 11.12 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है जिससे चीनी का उत्पादन राज्य में चालू सत्र के 61.61 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 101.34 लाख टन रह सकता है। पिछले साल बाढ़ के कारण गन्ने की फसल खराब हो गई थी। वहीं, कर्नाटक में गन्ने का रकबा करीब 15 फीसदी बढ़कर 4.85 लाख हेक्टेयर हो गया है जिससे चीनी का उत्पादन चालू सत्र के 34.20लाख टन से बढ़कर 43.13 लाख टन रह सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में गन्ने का रकबा 23.21 लाख हेक्टेयर से थोड़ा घटकर 22.92 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है जिससे चीनी का उत्पादन चालू सत्र के करीब 126.45 लाख टन के मुकाबले 123.06 लाख टन रह सकता है। इस्मा के आकलन के अनुसार चालू सत्र में चीनी का उत्पादन 272 लाख टन है। इस्मा के अनुसार, चालू सीजन 2019-20 में 22 जून तक चीनी का उत्पादन 270.25 लाख टन हुआ और सितंबर के आखिर तक 1.5 लाख टन और उत्पादन हो सकता है, जिसके बाद कुल उत्पादन करीब 272 लाख टन रह कसता है। पिछले साल का बकाया स्टॉक 145 लाख टन था जबकि चालू सीजन में घरेलू उत्पादन 250 लाख टन रह सकता है जबकि निर्यात 52 लाख टन होने का अनुमान है। इस प्रकार सीजन के आखिर में 30 सितंबर 2020 को चीनी का बकाया स्टॉक 115 लाख टन रहने का अनुमान है। साभार-khaskhabar.com
Read More
मुंबई । आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 2,250 करोड़ रुपये में बेच दी है। बैंक के जनवरी-मार्च तिमाही परिणामों की घोषणा करते समय बैंक ने कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए अवसर मिलने पर यह कदम उठाएगी। विनिवेश के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक की जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी लगभग 51.9 प्रतिशत बची है।
Read More
सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स पर अपनी वीडियो चैट सर्विस मीट टू जीमेल को लाने की घोषणा की है ताकि लोग बड़ी ही आसानी से अपने इन्बॉक्स से ही वीडियो मीटिंग्स में शामिल हो सकें। आने वाले हफ्तों में गूगल उपयोगकर्ता जल्द ही अपने फोन के जीमेल ऐप पर एक नए मीट टैब को देख पाएंगे, जहां वे गूगल कैलेंडर में आगामी निर्धारित मीटिंग्स पर गौर फरमा सकेंगे और सिर्फ एक बटन दबाने के साथ ही उनमें शामिल हो सकेंगे।
Read More
मुंबई। लंबे अरसे के इंतजार बाद सोमवार को आखिरकार देश का पहला राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन डिलीवरी पर आधारित गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) लांच होने के साथ भारत में गैस की ट्रेडिंग शुरू हो गई। एनर्जी प्लेटफॉर्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के पूर्ण स्वामित्व में संचालित आईजीएक्स मानक गैस अनुबंधों में कारोबार सुगम बनाएगा और वेब के साथ ग्राहकों से जुड़ा यह पूरी तरह ऑटोमेटेड एक्सचेंज होगा, जो निर्बाध कारोबार का अनुभव दिलाएगा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सोमवार को इस प्लेटफार्म को लांच करने के साथ इसपर कारोबार का शुभारंभ किया। प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि गैस के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत भारत के ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक गैस की कीमत खुले बाजार में तय होगी। आईएएनएस ने पिछले साल सितंबर में ही एक रिपोर्ट में बताया था कि अगले साल की पहली तिमाही में देश में गैस की ट्रेडिंग शुरू होने वाली है। दूसरे एक्सचेंजों की तरह आईजीएक्स भी प्राकृतिक गैस की प्रतिस्र्धी कीमतों की तलाश में अहम भूमिका निभाएगा। आईजीएक्स के पहले से ही 12 सदस्य हैं और उद्योग से जुड़े इसके 350 पंजीकृत क्लाइंट हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों का कहना है कि भारत अर्थव्यवस्था, महामारी और सुपर चक्रवात जैसे कई संकटों से अगले 6-9 महीनों में मजबूती के साथ उबर जाएगा।
Read More
मुंबई,| भारतीय शेयर बाजार बुधवार को प्रमुख घरेलू कंपनियों के बेहतर नतीजे से गुलजार रहा। जोरदार लिवाली आने से सेंसेक्स 622.44 अंकों यानी 2.06 फीसदी की जबदरस्त तेजी के साथ 30,818.61 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 9000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर विराम लिया। निफ्टी पिछले सत्र से 187.45 अंकों यानी 2.11 फीसदी की बढ़त बनाकर 9066.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के आरंभ में पिछले सत्र से 36.58 अंकों की कमजोरी के साथ 30,159.59 पर खुला और 30,878.31 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 30,157.75 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 10.05 अंकों की बढ़त के साथ 8889.15 पर खुला और 9093.80 तक चढ़ा जबकि निफ्टी का निचला स्तर 8875.35 रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 166.09 अंकों यानी 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 11,278.22 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 117.19 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 10,472.37 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयरों में तेजी रही जबकि चार शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों में एमएंडएम (5.92 फीसदी), एचडीएफसी (5.61 फीसदी), एलएंडटी (4.85 फीसदी), टाटास्टील (4.17 फीसदी) और बजाज फाइनेंस (3.85 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, सेंसेक्स के गिरावट वाले चार शेयरों में इंडसइंड बैंक (2.85 फीसदी), हीरोमोटोकॉर्प (2.45 फीसदी), भारती एयटेल (0.85 फीसदी) और एशियन पेंट (0.35 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही जबकि एक में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच सेक्टरों में हेल्थकेयर (3.16 फीसदी), कैपिटल गुड्स (3.12 फीसदी), फाइनेंस (2.90 फीसदी), कंज्यूमर डयूरेबल्स (2.68 फीसदी) और तेल व गैस (2.52 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, टेलीकॉम सेक्टर का सूचकांक 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में कैपिटल गुड्स (1.38 फीसदी), एनर्जी (1.33 फीसदी), रियल्टी (0.60 फीसदी), बैंक इंडेक्स (0.13 फीसदी), हेल्थ (0.12 फीसदी) एवं इंडस्ट्रियल (0.12 फीसदी) शामिल रहे। साभार-khaskhabar.com
Read More