BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चालू सीजन में 389 लाख टन से ज्यादा हुई गेहूं की सरकारी खरीद

नई दिल्ली। सरकारी एजेंसियों ने इस साल अब तक किसानों से एमएसपी पर रिकॉर्ड 389.44 लाख टन गेहूं खरीदा है, जोकि इससे पहले के रिकॉर्ड स्तर से करीब आठ लाख टन ज्यादा है। इससे पहले 2012-13 में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 381.48 लाख टन गेहूं खरीदा था। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित आकड़ों ने अनुसार, चालू रबी विपणन वर्ष 2020-21 में देशभर में सरकारी एजेंसियों ने 389.44 लाख टन गेहूं की खरीदा है।

एफसीआई के आंकड़ों के अनुसार, चालू रबी विपणन सीजन 2020-21 में गेहूं की सरकारी खरीद मध्य प्रदेश में 129.35 लाख टन, पंजाब में 127.12 लाख टन, हरियाणा में 73.98 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 35.53 लाख टन, राजस्थान में 22.20 लाख टन, गुजरात में 69000 टन, उत्तराखंड में करीब 38000 टन, चंडीगढ़ में 11000 टन, बिहार में 5000 टन, हिमाचल प्रदेश में 3000 टन हुई है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी फसल वर्ष 2019-20 के तीसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, गेहूं का उत्पादन इस साल करीब 10.72 करोड़ टन होने का अनुमान है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More