BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुंबई । सनी लियोन ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को क्रिसमस की बधाई दी है और महामारी के इस समय में नफरत की जगह प्रेम का प्रसार करने को कहा है। अभिनेत्री ने कहा है, "मैं अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। त्यौहारों के इस मौसम में सुरक्षित रहिए, प्यार का प्रसार कीजिए क्योंकि हम इस वक्त एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां हमें नफरत से अधिक प्रेम को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।" सनी ने मुंबई में जूपी मूवीज क्वीज ऐप के लॉन्च के दौरान आईएएनएस संग बात की। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में सनी एक्शन सीरीज 'गन-फू' में नजर आने वाली हैं। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और लिखित इस सीरीज का निर्माण उन्होंने स्वयं अपनी बेटी कृष्णा भट्ट संग किया है। यह एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के लिए योग सबक शेयर किया, जो स्वास्थ्य लाभ के अलावा आत्मविश्वास और निडरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा। शिल्पा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एकपद धनुरआसन और धनुरआसन करते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा ने ट्वीट में लिखा, "चाहे हम पूरे दिन घर के अंदर रहें या काम के लिए बाहर निकलें, मास्क जरुर पहनें, काम करने की लिस्ट कभी समाप्त नहीं होती। यहां तक कि वर्क फ्रॉम होम और दो बच्चे के साथ एकदम व्यस्त रहने के बावजूद भी, योग से दिन की शुरुआत करना मेरी प्राथमिकता है। कल से एकपद धनुरआसन और धनुरआसन शुरू हुआ।"  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया। इंस्टाग्राम वीडियो में, कैटरीना ने सभी से आगे आने और कक्षाओं को बनाने में योगदान देने का आग्रह किया, ताकि वंचित घरों से आने वाले बच्चे गुणवत्तापूर्णअंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर सकें। कैटरीना ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "तो आप सभी को मेरी मां की चैरिटी की तरफ से स्कूल प्रस्तुत करके गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। 2015 से मदुरई में माउंटेन व्यू स्कूल सक्रिय रूप से कम विशेषाधिकारप्राप्त बच्चों को अंग्रेजी-मध्यम शिक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। वे वर्तमान में दो सौ छात्रों को पढ़ाते हैं। कक्षा चार तक के लिए यहां कक्षाएं हैं। वहीं 14 और बनाने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "हमें अपना काम करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक बच्चे अपने सपनों को पूरा कर सकें।" कैटरीना ने तमिलनाडु के मदुरै के एक स्कूल में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, जो 2015 से बच्चों, खासकर लड़कियों को शिक्षित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काम कर चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा सिंह आने वाली फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर भी हैं। आकांक्षा ने कहा, "एक इतनी बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं अजय सर और अमिताभ सर के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं और ऊपर से अजय सर द्वारा फिल्म का निर्देशन किया जाना सोने पे सुहागा है। ऐसा सच में हो रहा है। यह एक अहम भूमिका है और मैं खुशनसीब हूं कि फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का भी मैं हिस्सा थी।"  

Read More

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया है और अपने इंस्टाग्राम व ट्विटर के नामों को बदलकर 'शांतिप्रिया' कर दिया है जो फिल्म में उनके किरदार का नाम था। यही नहीं, दीपिका ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर फिल्म से उनकी और शाहरुख खान की तस्वीर लगा दी है, जो फिल्म में मुख्य अभिनेता थे। ओम शांति ओम को न केवल आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी। इस विशेष दिन को चिह्न्ति करने के लिए, दीपिका के प्रशंसक भी अभिनेत्री पर असीम प्यार और प्रशंसा की बरसात कर रहे हैं। उनके प्रशंसक आधी रात के बाद से जश्न मना रहे है, और इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए एक 'कॉमन डिस्प्ले पिक्च र' भी लगाया गया है। दीपिका ने अपने डेब्यू के वक्त से ही, पिकू, मस्तानी, रानी पद्मावती, मीनाम्मा जैसे बहुमुखी और शक्तिशाली किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है। निस्संदेह, दीपिका ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, और 'ओम शांति ओम' ने उन्हें भारतीय सिनेमा के नक्शे में ला खड़ा किया है। भले ही यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन दीपिका ने इस किरदार के लिए कई पुरस्कार जीते है। दीपिका जल्द शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी दिखाई देंगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अपने परिवार के साथ बाजरे की रोटी के साथ राजस्थान में सर्दियों का आनंद ले रही हैं। उनका मानना है कि राजस्थान की यात्रा के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है। कीर्ति ने शुक्रवार को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजस्थान जर्नी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं।

Read More

मुंबई । आज ही के दिन एक साल पहले आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'बाला' रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने कहा कि वह निश्चित ही अपने पीछे अच्छे सिनेमा की विरासत छोड़कर जाना चाहती हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाला' एक ऐसे आदमी के इर्दगिर्द घूमती है, जो समय से पहले ही गंजा हो जाने की वजह से सामाजिक भेदभाव का सामना करता है।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनकी आगामी फिल्म 'नागिन' के लिए तैयार किया है।

Read More

मुंबई। अभिनेत्री दिव्या दत्ता बचपन में अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहती थीं। आईएएनएस से बात करते हुए दिव्या ने याद किया, "मुझे याद है कि मैं 'खइके पान बनारस वाला' समेत अमिताभ बच्चन के कई गानों पर डांस करती थी। मेरी मां एक डॉक्टर थीं। जब भी उनके दोस्त घर आते थे, मैं उनके पास जाकर कहती थी कि मैं आपको डांस दिखाना चाहती हूं। आंटियां ताली बजाती थीं, खुश होती थीं और मुझे गुलाब जामुन देती थीं। मैं गेटअप भी बच्चन साहब की तरह रखती थी।"  

Read More

हॉलीवुड में सेलीन डायोन, सैम हेगन के साथ कॉमेडी फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपने आने वाली फिल्म के लिए सीधे बाल चाहिए होंगे। ऐसे में अभिनेत्री अपने कर्ली (घुंघराले) बालों को लेकर परेशान हैं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'कर्ली हेयर' को एक समस्या बताया। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह पफ्फी फेस बनाए हुई हैं।  

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख का कहना है कि कोरोनावायरस की लड़ाई बहुत ही मुश्किल हैं, क्योंकि आप चाहे कितना भी डिजिटली एक्टिव रहे, यह आपके अकेलेपन को दूर नहीं कर सकता। कोरोनावायरस से लड़ाई को लेकर जेनेलिया ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि यह मुश्किल हो गया है, क्योंकि फेसटाइम, डिजिटली एक्टिव होना अकेलेपन को नहीं मार सकता है। मैं सभी से आग्रह करुं गी कि अपने आप को सुरक्षित रखें, जल्दी जांच करवाएं, स्वस्थ आहार लें, क्योंकि संक्रमण से बचने के लिए यही एकमात्र तरीका है।"  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More