BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोरोना से लड़ाई बहुत कठिन : जेनेलिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख का कहना है कि कोरोनावायरस की लड़ाई बहुत ही मुश्किल हैं, क्योंकि आप चाहे कितना भी डिजिटली एक्टिव रहे, यह आपके अकेलेपन को दूर नहीं कर सकता। कोरोनावायरस से लड़ाई को लेकर जेनेलिया ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि यह मुश्किल हो गया है, क्योंकि फेसटाइम, डिजिटली एक्टिव होना अकेलेपन को नहीं मार सकता है। मैं सभी से आग्रह करुं गी कि अपने आप को सुरक्षित रखें, जल्दी जांच करवाएं, स्वस्थ आहार लें, क्योंकि संक्रमण से बचने के लिए यही एकमात्र तरीका है।"

अगस्त महीने में जेनेलिया कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद वह शनिवार को निगेटिव पाई गई हैं।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, "हाय, मेरा तीन हफ्ते पहले कोविड 19 टेस्टे पॉजिटिव आया था। मैं पिछले 21 दिनों से बिना लक्षण के थी। भगवान की कृपा से आज मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। हालांकि ये 21 दिन मेरे लिए काफी मुश्किल थे। आप डिजिटली कितना भी किसी से कनेक्ट रहें लेकिन इस अकेलेपन की बुराई को आप मार नहीं सकते। मैं अपने परिवार और अपने प्रियजनों में वापस आकर बहुत खुश हूं। आप भी उनके आस पास रहें जो आपको और आप जिनको प्यार करते हैं। क्योंकि शक्ति के लिए प्यार बहुत जरूरी है।

जेनेलिया ने आगे लिखा, "कोरोना टेस्ट करवाएं, स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं और इस मॉन्स्टर को मात दें।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More