नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली की मदद के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए भारत और विदेश में रहने वाले के लोग कोविड-19 के खिलाफ इस मुश्किल लड़ाई में मदद कर सकेंगे। दिल्ली सरकार इसके माध्यम से मिलने वाले तत्काल सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य चिकित्सा उपकरणों की किल्लत को खत्म करना चाह रही है।
Read MoreBREAKING NEWS












