BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ 120 टन ऑक्सीजन लेकर एक बार फिर दिल्ली पहुंची

कोरोना संकट के बीच ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन मंगलवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 120 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर दिल्ली के ओखला कंटेनर डिपो पहुंच गई। 

गौरतलब हो, इससे पहले एक मई को भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ दुर्गापुर से छह क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों में इतनी ही मात्रा में ऑक्सीजन लेकर आई थी। रेलवे दिल्ली में अब तक चार ट्रेनों से लगभग 350 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की जा चुकी है।
 
https://twitter.com/PBNS_India/status/1389428615952048128?s=20
 
प्रत्येक कंटेनर में 20.03 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया कि 120 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ विशेष ट्रेन दुर्गापुर से आईसीडी ओखला पहुंच गई है। प्रत्येक कंटेनर में 20.03 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मौजूद है। इसके अलावा सुबह 9:15 बजे राउरकेला से तीन टैंकरों में 41 टन ऑक्सीजन फरीदाबाद पहुंच गई है। वहीं, हापा से 4 टैंकरों में 85 टन ऑक्सीजन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची है।
 
बता दें कि 27 अप्रैल को पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 70 टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद दूसरी ट्रेन से एक मई को दुर्गापुर से छह कंटेनरों में 120 टन ऑक्सीजन आई थी। तीसरी ट्रेन ओडिशा से दो टैंकरों मे 37 टन ऑक्सीजन लेकर सोमवार को दिल्ली कैंट पहुंची थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More