BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नीतीश की दो टूक : बेवजह घर से निकलने वालों पर सख्ती करें प्रशासन और पुलिस

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन बेवजह घरों से निकलने वालों पर नजर रखे जिससे कोरोना फैलाव को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ रहे हैं। इसको लेकर सक्रिय रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "मैं आज खुद पटना शहर में भीड़भाड़ की स्थिति, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, लोगों को मास्क पहनना सहित कई चीजों का जायजा लिया।"

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, "अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर नजर रखें, जिससे कोरोना को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाएं।"

उन्होंने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार मुफ्त टीकाकरण करा रही है। पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता हर हाल में होनी चाहिए तथा जिलों में भी कोरोना मरीजों की इलाज की व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रोज अस्पतालों से फीडबैक लेने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गांव-गांव तक कोरोना संक्रमित के प्रति लोगों सतर्क और सजग करने के लिए निरंतर अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के फैलाव को लेकर लोगों को सचेत करें।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सवि प्रत्यय अम्रत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी जुड़े थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More