देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सामाजिक चेतना लाना ही सच्ची पत्रकारिता है। प्रत्येक पत्रकार को निर्भीकता के साथ काम करके समाज की अच्छाइयों को प्रमुखता से दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार को सच्चा कर्तव्य पालन करते हुए जनता, शासन और शासन के मध्य एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करना चाहिए। जिससे कि अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति की आवाज भी बुलंद हो सके।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने यह बातें बीएसए रोड मथुरा स्थित यू ट्यूब चैनल के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर पुलिस की आवाज न्यूज चैनल के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि चैनल निष्पक्ष रुप से जन समस्याओं एवं पुलिस की खबरों के साथ पत्रकारिता के मूल्यों का निर्वाहन करते हुए बेहद लोकप्रिय साबित होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और युवा उद्योगपति एवं प्रमुख समाजसेवी रंजीत महेश पाठक में कहा कि पत्रकारिता को चैथा स्तंभ कहा जाता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसका अपना एक विशेष महत्व है पुलिस की आवाज न्यूज चैनल पुलिस से संबंधित खबरों के साथ साथ देश में सामाजिक आर्थिक राजनीतिक एवं विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जिससे चैनल को जन जन में लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष इंबबीन सिंह ने कहा चैनल समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज बनकर कार्य करेगा तो निरंतर प्रसिद्धि की ओर अग्रसर होगा न्यूज चैनल कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी गजेन्द्र शर्मा, युवा भाजपा नेता निश्चल राठौर, नरेंद्र भारद्वाज, सुभाष सैनी, अशोक आर्य देवेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सोनी, मनीष अग्रवाल, डोरीलाल गोला, शालिनी पाठक, रवि वमार्, शिव शंकर शर्मा, गोपीनाथ तिवारी, विनोद दीक्षित, विपुल कुमार सेठ, आशुतोष दीक्षित, राज ठाकुर, अजय अग्रवाल, गौरव शर्मा, कुंज बिहारी पांड,े अशोक सारस्वत, प्रेम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!