BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : यमुना महोत्सव की तैयारियों पर किया मंथन

मथुरा । श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा द्वितीय यमुना महोत्सव का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक किया जायेगा । आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों की एक बैठक बुधवार को सर्वेश्वरी सदन मे आयोजित की गयी। जिसमें आयोजन को भव्य बनाने एवं अन्य तैयारियों को लेकर मंथन हुआ । संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने कहा की यमुना मे नावों पर बने मंच पर 1008 कनक पुष्पों से माँ यमुना का पूजन किया जायेगा । भव्य 56 भोग के दर्शन होगें । कार्यक्रम मे यमुना प्रदूषण को लेकर चिंतन और वृहद संत सम्मेलन होगा । जल संरक्षण और ब्रज संस्कृति से जुड़े विषयों पर प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेंगी।
राष्ट्रीय संयोजक अनुपम गौतम ने बताया कि आयोजन में लोक कलाओं को कार्यक्रम लगातार चलेंगे । जिसमें यमुनाभक्त ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, लोकगीत, भजन, रंगोली , सांझी आदि का आनंद भी ले सकेंगे। 501कलशों के साथ 26 नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पारम्परिक परिधान मे महिलाए और कृष्ण राधा के स्वरूप मे बच्चे भी सहभागिता करेंगे । डॉ सीमा मोरवाल ने कहा कि नृत्य संगीत के साथ  501 साड़ियों की चुनरी माँ यमुना को पहनायी जाएगी । बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरिओम अग्रवाल ने समस्त बृजवासियो से कार्यक्रम से जुड़ने का निवेदन किया।
बैठक मे कोषाध्यक्ष डॉ दीपक गोस्वामी, सपना खण्डेलवाल, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक गौतम, भरत खण्डेलवाल, ममता भारद्वाज, डॉ सीमा मिश्रा, बृषभान गोस्वामी, वंदना शर्मा, डॉ सीमा मोरवाल, डॉ नीतू गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, रश्मि चतुर्वेदी रेनू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More