BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा और सरकार के लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैंः जयंत

मथुरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कह है कि भाजपा खुरापाती पार्टी है। कोरोना टीका के प्रमाणपत्र पर भी मोदी की तस्वीर आ रही है। प्रदेश सरकार चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक सप्ताह का जश्न मना रही है वहीं दूसरी ओर आंदोलित 300 किसानों की मौत हो गई है। 300 किसान शहीद हो गए हैं। प्रधानमंत्री संवेदना भी प्रकट नहीं कर रहे हैं। गोवर्धन में इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यह भी नहीं बता पाएंगे कि उनके बड़े कार्य या फिर उपलब्धियां क्या हैं। एक्सप्रेस वे, मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन की सौन्दर्यीकरण योजना आदि सब हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। इनका मुख्य कार्य हमारे प्रस्तावित कार्यों को रोकना, अपना ठप्पा लगाना, हमारे किये कार्यो का शिलान्यास और उद्धघाटन करना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि इनका एक भी एमओयू जमीन पर नहीं उतरा है, उत्तर प्रदेश को अगर किसी ने बर्वाद किया है तो केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। अखिलेश यादव मथुरा के बाजना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक मोरकी मोड पर किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ट्रेकर पर सवार होकर बाजना, मथुरा स्थित मौरकी इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे थे।
 किसान महापंचायत के सपा और रालोद के संयुक्त मंच से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी सहित दोनों पार्टियों के नेताओं ने भाजपा के केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहाकि कोई घबराया हो या नहीं लेकिन भाजपा जरूर घबरा रही है। काला कानून जब तक वापस नहीं होगा, लड़ाइ चलती रहेगी। हम और जयंत जानते हैं कि लाठी कहां चलानी है। चैधरी चरण सिंह से बड़ा किसान नेता कोइ नहीं हुआ। किसान तभी खुशहाल होगा जब उसकी बात करने वाले सदन में होंगे। काला धन वापस नहीं आया। जीएसटी लागू होने के बाद कौन सा कारोबार बढ़ गया। उन्होंने कहा कि ये चैधराहट का मंच है।
खिलेश यादव से पहले रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी किसानों को संबोधित किया उन्होंने कहाकि भाजपा और सरकार मंे बैठे लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं। यह सरकार घमंड में डूबी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐशोआराम की जिंदगी काट रहे हैं। यह सरकार किसानों का दुख दर्द नहीं समझती है। उद्योगपतियों को लाभ कैसे दिया जा सकता है, इस सरकार का काम बस इतना सोचने तक ही सीमित हो गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि इस देश की आज हालात खराब है। राजनीति का सबंध धर्म और जाति से नही है। चैधरी चरण सिंह तो सभी के नेता थे। वे किसानों के नेता थे। मुख्यमंत्री योगी जी अखिलेश यादव से क्या तुलना करते हो। योगी तो नौकरी कर रहे हैं। जब वह मुख्यमंत्री के पद से हट जाएंगे। कोई किराये पर नमस्कार करने वाला नहीं रहेगा। पर जिस गली अखिलेश यादव गुजरेंगे वहां अखिलेश को नमस्कार करने वालो को लंबी कतार होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More