देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी का चप्पा चप्पा भगवान श्रीकृष्ण की अश्चर्यचकित कर देने वाली लीलाओं का साक्षी है। श्रीकृष्ण की अल्हादनी शक्ति राधाजी के जन्मोत्वस के दिन उनके जन्म के ठीक करीब एक घंटे बाद उसी गांव में जहां राधाजी का जन्म हुआ था एक ऐसी विचित्र बच्ची ने जन्म लिया जो हर किसी के लिए कौतुहल का विषय बन गई। पूरा रावल गांव राधा जी के जन्मोत्सव के खुशियां मना रहा था।
रावल स्थित मंदिर पर विधिविधान से संपर्ण अनुष्ठान पूरे किये जा रहे थे। इसी बीच राल में राधा अष्टमी के दिन एक विचित्र बच्ची ने जन्म लिया है। देखने में यह बच्ची एक एलियन की तरह प्रतीत हो रही है।
बच्ची के पूरे शरीर पर मिट्टी लगे होने जैसा कुछ प्रतीत हो रहा है। वहीं उसकी लाल-लाल आंखें और मुंह का आकार भी बड़ा है। चेहरे पर छोटे-छोटे कान और नाक का छोटा सा निशान बना हुआ है।
बच्ची स्वस्थ्य है और परिजन बच्चे को दूध पिला रहे हैं। गांव राल में तोष खुशीपुरा मोड निवासी के घर बुधवार की सुबह बच्ची को जन्म हुआ है। बता दें कि आज अष्टमी है और राधा का जन्म भी आज ही हुआ है। ग्रामीण इसे धार्मिक मान्यता से भी जोड़ रहे हैं। गांव में जिस घर में बच्ची का जन्म हुआ है वहां लोगों की भीड़ जुट रही है। बच्ची पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बेटी के पिता ने बताया कि करीब चार बजे पत्नी को प्रसव पीडा हुई और पांच बजे सामान्य प्रसव से बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची को असामन्य देख कर वह चैंक गये। इसके बाद यह सूचना पूरे गांव में फैल गई। लोग देखने के लिए आने लगे।













Related Items
मायावती ने चार राज्यों के चुनाव परिणामों को बताया 'विचित्र और रहस्यमयी'
राधाष्टमी को ब्रजभूमि में फिर मचेगी राधा के नाम की धूम
फ्लाइट में दो साल की बच्ची की एम्स के 5 डॉक्टरों ने बचाई जान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई