BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

मथुरा। गोवर्धन एक और केंद्र सरकार द्वारा जहां मंडी शुल्क एवं लाइसेंस समाप्त कर मंडी समिति के व्यापारियों के लिए राहत प्रदान की है वही प्रदेश सरकार द्वारा मंडी समिति के अंदर व्यापार करने पर 1.5 प्रतिशत मंडी समिति शुल्क एवं 50 पैसे विकास शुल्क लगाया गया है, जबकि मंडी समिति के बाहर व्यापारियों पर कोई भी टैक्स लागू नहीं होगा। ऐसे में मंडी समिति के अंदर काम करने वाले व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में दिक्कतें पैदा हो रही है जिसके चलते व्यापारी इस नये प्रावधान का विरोध कर रहे हैं।

मथुरा अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया वहीं गोवर्धन  मंडी में मंडी समिति गोवर्धन द्वारा तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तहसील इकाई के अध्यक्ष गणेश पहलवान और मंडी समिति के अध्यक्ष पूरन प्रधान द्वारा मंडी समिति के कार्यालय भवन पर धरना दिया गया। इस दौरान मंडी समिति इंस्पेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर एवं सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति के अंदर कार्य करने वाले व्यापारी पूरा टैक्स भी भरते हैं बावजूद इसके जब बाहरी व्यापारियों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा तो किसान अपना माल मंडी के अंदर बेचने क्यों आएगा।

ऐसे में मंडी समिति के अंदर कार्य करने वाले वर्ग के साथ में प्रदेश सरकार की इस नीति ने कुठाराघात किया है, जिसका वह विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार जल्द व्यापारियों के हित में फैसला लेते हुए इस मंडी शुल्क एवं विकास शुल्क को समाप्त करें और मंडी समिति के अंदर कार्य करने वाले व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करें। इस मौके पर गौरव कौशिक ठाकुर फतेह सिंह  उपेंद्र मिश्रा  सचिन अग्रवाल  भगत सिंह महेश अग्रवाल प्रदीप गर्ग संजय खंडेलवाल अनुज बंसल महेश सैनी महेश चंद्र चैधरी बांके बिहारी खंडेलवाल गोपाल प्रसाद अग्रवाल अच्छेलाल मोनू पांडे दशरथ शर्मा गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरोध में मथुरा मंडी समिति में किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहाकि सरकार अपने फैसले को वापस ले। इस सरकार ने किसानों की तो कमर ही तोड़ दी है, व्यापारी भी परेशान हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव चैधरी अनिल पचहरा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, महानगर महासचिव हरवीर सिंह, महानगर सचिव विष्णु शर्मा, नवनीत चैधरी आदि मौजूद थे।                                          

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More