देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भागवत श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है। ये विचार मंगलवार को छटीकरा स्थित वैष्णों माता मंदिर के सामने ठाकुर श्याम सिंह कुशवाहा फार्म हाउस प्रांगण कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शास्त्री आशानंद ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा पापों से मुक्ति का सरल साधन है। कथा का सुनने मात्र से लोगों कल्याण हो जाता है। भागवतकथा भगवान के पदचिन्हों पर चलने का मार्ग भी है। गौ, गंगा, गीता और गीता और भागवत जीवन के आधार हैं। सहयोगी महात्मा राम पुकार मानव आदि शक्ति मां लोककल्याण धर्माथ जनसेवा ट्रस्ट, सदलपुरा मुगलसराय, चंदौली ने बताया कि जनकल्याण हेतु उनका 114 कार्यक्रम संकल्प है। उनका ये 43 वां कार्यक्रम है। इस मौके पर वयवस्थापक ठाकुर श्याम सिंह कुशवाहा, जिला कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह पहलवान, जसराना के पूर्व चेयरमैन प्रेमवीर सिंह चैहान , धीरज पंडित, अनिल कुमार उर्फ टीटू , पवन, भगत सिंह, अमित कुशवाहा, जगदीश, निरंजन, महेंद्र संजय, धीरु, बीरेंद्र प्रताप सिंह, आकाश जादौन, कृष्णा तरकर, सीमा, रविंद्र सिंह , निशा ठाकुर, विजय सिंह, कस्तूरी, हरीश राघव, रुमाली, मुन्नी देवी, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।













Related Items
घूंघट की घुटन से मुक्ति
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
इन आसान घरेलू उपायों से पाए गर्दन में आई अकड़न से मुक्ति