BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भाकियू ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

मथुरा। तहसील मांट में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की मासिक बैठक हुई जिसमें प्रशासन को शिकायतों को लेकर ज्ञापन दिया गया,साथ ही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी.


मंगलवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें देवेंद्र रघुवंशी जिला महासचिव व चैधरी रोहतास तहसील अध्यक्ष मांट ने कहा किसानों की समस्याओं पर प्रशासन गम्भीरता से विचार नहीं कर रहा है।

किसान सम्मान निधि  का लाभ अभी भी बहुत से किसानों को नहीं मिल सका है। विद्युत कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।नहर रजवाहो में पानी नहीं है।
पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि यदि  समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी 21 सितंबर को भाकियू द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


समस्याओं को लेकर एसडीएम मांट डाँ सुरेश कुमार को ज्ञापन दिया गया। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ  व अन्य  विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 बैठक में तहसील अध्यक्ष रोहिताश चैधरी,जिला महासचिव देवेंद्र रघुवंशी,मीडिया प्रभारी शिव कुमार तोमर, प्रांतीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह,ब्लाक अध्यक्ष मांट मुकेश पहलवान,नोहझील अध्यक्ष चुनमुन चैधरी,,मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर,अजित जाट,ओमप्रकाश चैधरी,ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील महिला प्रकोष्ठ डोली शर्मा,शिवा चैधरी,नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More