BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कोरोना अलर्टः कोरोना से सुरक्षा कवच बनेगा आयुष संजीवनी एप

मथुरा। कोरोना वायरस यानि कोविड-19 से लोगों की रक्षा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आगे आया है। मथुरा के आयुर्वेद विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसके प्रचारश् प्रसार के निर्देश मिले हैं।
 एप में जहाँ आयुष मंत्रालय की सभी एडवायजरी हैं वहीँ इसमें लोगों के सवाल - जवाब का भी प्रावधान किया गया है । इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है । लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे।
आयुष मंत्रालय आयुष प्रणालियों के नैदानिक अध्ययन के माध्यम से कोरोना पर काम कर रहा है। इन्हीं आयुर्वेद से जुड़ीं पद्धतियों पर क्लिनिकल रिसर्च स्टडीज और आयुष संजीवनी एप की शुरुआत की गयी है । ये आयुष प्रभाव का भी आकलन कर रहा है । एप के जरिये 50 लाख लोगों के अनुभव जुटाने का लक्ष्य है। बाद में कोरोना पर अनुसंधान परिषदों, राष्ट्रीय संस्थानों व कई राज्यों के माध्यम से अध्ययन किया जाएगा ।

कोरोना से बचने को आयुष मंत्रालय की सलाह
- दिन में बार-बार गुनगुना पानी पिएं
- रोजाना 30 मिनट तक योगा करें
- भोजन में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का इस्तेमाल करें
- एक चम्मच या 10 ग्राम च्यवनप्राश का हर रोज सेवन करें
- दिन में एक-दो बार हर्बल चाय, काढ़ा पियें
- दिन में एक-दो बार हल्दी वाला दूध पियें
- तिल या नारियल का तेल या घी सुबह-शाम नाक के छिद्रों में लगायें
- एक चम्मच नारियल या तिल का तेल को मुंह में लेकर इधर-उधर घुमाएं और गुनगुने पानी के साथ कुल्ला करें
- गले में खरास या सूखा कफ हो तो पुदीने की पत्तियां व अजवाइन को गर्म कर भाप लें
- गुड़ या शहद के साथ लौंग का पाउडर मिलाकर दिन में दो-तीन बार खाएं

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More