देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज, मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय वि शिविरि शनिवार को कच्ची सड़क स्थित वेद मन्दिर पर प्रारम्भ हुआ। यह शिविर चार से दस जनवरी तक सप्ताह पर्यन्त चलेगा। शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रबन्धक मनीष गर्ग ने स्थानीय गणमाण्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर एवं एनएसएस ध्वज फहराकर किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ एनएसएस के लक्ष्य गीत उठें समाज के लिए उठें से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एनएसएस स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय एवं समाज हित में समाजापयोगी कार्यांे के लिए जुट जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक
राष्ट्रसेवा में अपने को समर्पित कर दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विनोद
अग्रवाल ने की। इससे पूर्व प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने एनएसएस स्वयंसेवकों की रैली को
कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल को रवाना किया। रैली चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज
से भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, द्वारकाधीश, चैक बाजार, गऊधाट लाल दरवाजा, कच्ची सड़क होती हुई शिविर स्थल वेद मंदिर पंहुची। कर्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रमों की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि श्वििर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी छात्र छात्रा अभिग्रहीत माया टीला क्षेत्र में घर घर पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, साक्षरता एवं स्वच्छता के साथ साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मिशन इन्द्रधनुष, मतदाता पंजीकरण, खसरा एवं रुबेला टीकाकरण, कूड़ा प्रबन्धन, वृद्धजनों की समस्याओं, शुद्ध पेयजन की व्यवस्था, जल निकासी की समस्या, दिव्यांगजन एवं असहाय लोगों की समस्याएंे, वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन, कुष्ठ रोग, स्वरोजगार की
उपलब्ध्ता एवं व्यक्तित्व विकास आदि की स्थिति एवं जानकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान उनके निराकरण के प्रयास किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य एवं केन्द्र सरकार की बहुआयामी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के अन्तर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में एनएसएस स्वयंसेवक क्षेत्रीय लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरुक करेंगे। स्वयंसेवक पूरे क्षेत्र मेें महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, अग्निशमन, मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत वीवीपैट की आवयश्यकता, वृद्धजन सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जन जागरुकता अभियान की जानकारी स्थानीय लोंगो को देंगे। इस अवसर पर डा.बृजभूषण चैहान के नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेन्द्र सिंह, कृष्णमुरारी, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रेम सरोज
मौर्य, प्रधानाचार्य अनीता आचार्य, स्वच्छ यमुना मिशन की रश्मि सहित इण्टर कॉलेज एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे। अन्त में प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त
किया।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह