BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : अशोक वर्मा बने एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी

मथुरा। विगत दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना मण्डलीय सलाहकार समिति की सम्पन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपदवार नोडल अधिकारी चयन करने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डलीय उपशिक्षा निदेशक जितेन्द्र मलिक ने की। बैठक में आगरा मण्डल में संचालित जनपदवार मथुरा जिले से सभी एनएसएस ईकाईयों की ओर से चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज की एनएसएस ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से जिला नोडल अधिकारी नामित करने के लिए अपनी सहमति दी। मथुरा जिले की सभी एनएसएस ईकाईयों की सहमति के आधार पर मण्डलीय उपशिक्षा निदेशक जितेन्द्र मलिक ने अशोक कुमार वर्मा को जिला नोडल अधिकारी नामित कर अपनी संस्तुति कर दी। अशोक कुमार वर्मा के एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी बनने पर कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल (मैसर्स विनोद ज्वैलर्स), प्रबन्धक मनीष गर्ग (लोहे वाले), प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, प्रान्तीय मंत्री डा. दिनेश सिंह राना, उत्त प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. मनवीर सिंह सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्यो ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More