देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी में आवारा गोवंश को सर्द रातों को खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर है। गांवों में जनसहयोग से खोली गईं अधिकांश गोशालाएं बंद हो चुकी हैं। कुछ बडी गोशालाओं में ही गायों को ठीक से रखने की व्यवस्था है। ऐसे में आवारा गोवंश न केवल खुले आसमान में रात काटने को मजबूर है, किसानों के लाठी डंडे भी खा रहा है। किसान भी आवारा गोवंश को लेकर लगातार जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग उठा रहे हैं। जिला प्रशासन भी इस बात को गंभीरता से ले रहा है लेकिन जिस तरह से आवारा गोवंश को आश्रय देने की योजना पर काम चल रहा है, उससे यह साफ है कि सर्दियां बीत जाने के बाद ही शायद इन्हें आश्रय मिल पाये। अगर ऐसा होता है तो भी किसान कों बडी राहत और आवार गोवंश को सहारा मिलेगा। जिला प्रशासन ने इससे पहले जनपद के जानेमाने उद्योगपतियों से सहयोग मांगा था। जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में उद्योग पतियों ने अपनी ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद बात आगे नहीं बढ सकी। एक बार फिर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास ने कलेक्टेªट सभागार में निराश्रित गौवंश के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये हैं कि भीषण ठण्ड की दृष्टिगत गौवंश की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेट्रोल पम्प एवं कोल्ड स्ट्रोरेज के मालिकों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए सभी लोग दिल खोलकर दान करें तथा जिन गौशालाओं में टीनसेड एवं टेण्ट की आवश्यकता हो वहां निर्माण करायें। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी नगद धनराशि का दान न करें। जहां दान करना है वहां टीनसेड का निर्माण करायें या चारा उपलब्ध करायें।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं वेटेनरी चिकित्सकों के साथ बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी चिकित्सक गौवंश के स्वास्थ्य का निरंतर निरीक्षण करते रहें साथ ही गौशालाओं में किये गये इंतजामों की भी जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी तहसीलों से आये वेटेनरी चिकित्सकों से उनके क्षेत्र की गौशालाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
बैठक जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्याम रस्तोगी, संयुक्त निदेशक पशुपालन डा. एसके मलिक, बीएसए, वेटेनरी डाॅक्टरों के साथ अन्य संबंधित उद्योगपतिगण उपस्थित थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 10 हुई,19 जून को हादसे की जांच करेंगे अधिकारी