देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अयोध्या मंदिर प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आगामी समय मंे किसी दिन फैसला सुनाया जायेगा, जिसके मद्देनजर लोगांे को फैसले का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाये रखने के लिए जिले भर में पुलिस प्रशासन मीटिंग कर जनता से सौहार्द बनाये रखने के लिए अपील कर रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात, उपजिलाधिकारी महावन, क्षेत्राधिकारी महावन ने कस्बा राया में शांति सुरक्षा समिति की बैठक में सम्भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। सादाबाद रोड स्थित कुंदन मैरिज होम में आयोजित शांति सुरक्षा समिति की बैठक में पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ला, उपजिलाधिकारी महावन हनुमान प्रसाद मौर्य, क्षेत्राधिकारी महावन विजय शंकर मिश्र ने राया के सभ्रांत लोगो से जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम सभी को न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण पर आने बाले निर्णय का सभी को मिलजुल कर सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने, फेसबुक व व्हाट्सअप, सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को नजर अंदाज करते हुए शरारती तत्वों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार का जुलूस, आतिशबाजी , नारे बाजी न करने की अपील की।
इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सुभाष बाबू अग्रवाल ने कहा कि यहां हिन्दू मुश्लिम धर्म के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्यौहार सौहार्द तरीके से मनाते है। इस दौरान बैठक में आये अधिकारियों को दुपट्टा डालकर स्मृति चिन्ह भेंट कर संम्मानित किया गया अबसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा , अमित आनंद,भोजराज अवस्थी, मनोज नागर , किशन कुमार सर्राफ , मुन्ना लाल अग्रवाल , राकेश बंसल , सरवन अहमद , अनूप सोलंकी , आलोक अग्रवाल रुद्रप्रकाश सारस्वत , काली चरन अग्रवाल , चन्द्र प्रकाश अग्रवाल , मोहित अग्रवाल (अनोड़ा वाले) मोहित अग्रवाल केमुना,अमित गोयल,पुनीत चोवे आदि उपस्थित थे।













Related Items
घर में अपराजिता का पौधा कहाँ रखें, कैसे मिलेगी शांति और समृद्धि
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन