देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अपने माता पिता के साथ 10 वर्षीय अनमोल को भी परिवारिक कलह की कीमत चुकानी पडी। कस्बा फरह में थाने के पीछे मकान के बंद कमरे में जो तीन लाशें मिलीं उनमें एक अनमोल की भी थी। अनमोल का किसी से कोई झगडा नहीं था। मां की जहां शादी हुई पल्लू से बंधकर मासूम वहीं पहंुच गया। मां ने जिसे पति माना मासूम ने उसे ही पिता मान लिया। अनमोल के दुर्भाग्य ने यहीं पीछा नहीं छोडा। अनमोल जहां भी गया वहीं उसे मां बाप के बीच की कलह मिली। आखिर में इसी कलह ने उसको मौत दे दी। मोहल्ला शाही सराय, फरह में रहने वाले नीरज अग्रवाल, पत्नी रीया और बेटा अनमोल के शव बरामद हुए थे। नीरज फांसी के फंदे पर लटका था। पत्नी ओर बेटे के शव नीचे पडे थे। जिसने भी इस मंजर को देखा वह सहम गया। तीन लोगों की मौत की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान कर चल रही है।
पुलिस के अनुसार नीरज की करीब तीन साल पूर्व शादी आगरा निवासी रीमा के साथ हुई थी। मृतका रीमा की फरह में मृतक नीरज के साथ तीसरी शादी थी। इससे पूर्व उसकी करीब 12 वर्ष पूर्व आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में शादी हुई थी, वहां से तलाक के कुछ दिन बाद राया क्षेत्र में दूसरी शादी हुई थी। तीसरी शादी नीरज से फरह में हुई थी। शादी के समय रीमा के साथ अनमोल करीब 8 वर्ष की आयु में आया था। रीया के पहले पति अनमोल के पिता थे। पुलिस जब मकरे के अंदर दाखिल हुई तो 10 वर्षीय अनमोल के मुंह से झाग निकल रहे थे। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसे जहर आदि दिया गया होगा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को लेकर घटना हुई है। इसमें पति द्वारा पत्नी में बच्चे की हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।













Related Items
आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों विधेयक लोक सभा में आज चर्चा के लिए सूचीबद्ध
बल्देव ब्लाॅक की तीनों जिला पंचायत सीटों पर जमाया कब्जा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं की बैठक बुलाई, सीडीएस बिपिन रावत भी रहेंगे मौजूद