देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अखिल भारतीय ब्रााह्मण महासभा, जनपद शाखा मथुरा के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद के मेधावी विद्यार्थियों एवं श्रेष्ठतम ज्येष्ठतम लब्ध प्रतिष्ठ विप्रजनों का सम्मान किया गया। जिसमें कि विद्यार्थियों को सरस्वती रत्न तथा वरिष्ठतम श्रेष्ठ विप्रजनों को ब्रााह्मण गौरव की उपाधि से विभूषित किया गया । सम्मानित विद्यार्थियों में विदुषी शर्मा, सौम्या वशिष्ठ, संचाली शर्मा, मेहुल शर्मा, शिवानी चतुर्वेदी, दीपेश कौशिक, उमेश शर्मा, कौशल शर्मा, निशा कौशिक, आकांक्षा शर्मा एवं माधव शर्मा के नाम प्रमुख है तथा ब्रााह्मण गौरव से पं. हुकम चन्द तिवारी एडवोकेट पूर्व विधायक डी.सी. शर्मा पूर्व अधीक्षण अभियन्ता, प्रोफेसर कृष्ण बल्लभ शर्मा, सुरेशचन्द गौतम, सियाराम गौतम, कृष्ण गोपाल शर्मा, वी.के. शर्मा एवं कुलदीप सारस्वत के अलावा श्रीमती नर्मदा शर्मा पत्नी स्व. पं. कीर्तिपाल शर्मा, भगवान देवी शर्मा पत्नी स्व. पं. राममूर्ति शर्मा गोवर्धन सम्मानित कर सम्मान पत्र भेंट किए ।
कार्यक्रम को महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. जगदीश कौशिक एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए वर्तमान परिवेश में एकजुट हो संगठन को बलशाली बनाने कर अपील करते हुए महासभा के कार्यक्रमों में क्रियाशील भागीदारी कर आरक्षण, विभेदकारी शासन की नीतियों एवं अनुसूचित जातिध्जनजाति के वर्तमान कानून का विरोध करने की अपील की । प्रान्तीय महासचिव पन्ना लाल गौतम एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने भी सभी से स्वसमाज हित में संगठित रहने की अपील की । आज की सभा को कविवर देवी प्रसाद गौड़, गोपाल प्रसाद गोप, हरीबाबू ओम, विनीत गौतम, नरेन्द्र शर्मा, सी.पी. शर्मा, रामकुमार उपाध्याय एवं डॉ. रामशंकर पाण्डेय अपनी समसामयिक कविताओं के माध्यम से जागृत किया तथा समस्त कविवर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।
आज की सभा को प्रमुख रूप से भी सूरजपाल शर्मा बी.एस.ए. कमल कौशिक प्रधानाचार्य, संजय दीक्षित चेयरमेन गोकुल, डी.सी. दीक्षित, यज्ञदत्त शर्मा जिलाध्यक्ष समता विकास पार्टी, दिलीप कौशिक प्रबन्धक, मनोज शर्मा, बौबी भैया, समाज सेवी विश्वनाथ भारद्वाज, हेमेश शर्मा एड., शिव कुमार शर्मा ने सम्बोधित किया ।
सम्मान पत्र अर्पण करने वालों में महासभा के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक एड. प्रान्तीय महासचिव पन्नालाल गौतम, आगरा मण्डल अध्यक्ष अमित कटारा, जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव राधामोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला शाखा डा. रेखा शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुशलपाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा धर्मदत्त गौतम जिलाध्यक्ष के अलावा रमाशंकर शर्मा, चन्द्रगोपाल शर्मा तथा गौरव शर्मा जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ आदि के नाम प्रमुख है ।
आज की सभा में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र शर्मा, डा. डी.एन. गौतम अजय कुमार शर्मा, आर.डी. आचार्य, मनोज शर्मा, जितेन्द्र कुमार मिश्र, डा. संजय शर्मा, नरेश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, चन्द्रमोहन शर्मा, शशांक शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, विनोद चूड़ामणि, विशाल पचैरी, राकेश लवानियाँ, राजेन्द्र शर्मा, बिहारीलाल गोस्वामी, पुनीत दीक्षित, दीपक पचैरी, श्रीमती सरोज शर्मा, रजत शर्मा, महेश शर्मा, आचार्य ब्राजेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, एस.पी. शर्मा एवं रज्जन कुमार के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ब्रााह्मणों ने भाग लिया ।
सभा के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार भाषण श्री पन्नालाल गौतम एवं राधामोहन शर्मा ने किया । कार्यक्रम की उपाध्यक्षता डा. सुरेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष ने की तथा संचालन संयुक्त रूप से श्री धर्मदत्त गौतम एवं श्री जगदीश कौशिक एड. ने किया तथा कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ ।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख