BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : अग्रसेन जयंती मरीजों की सेवा के नाम रहा तीसरा दिन

मथुरा। नर सेवा नारायण सेवा अन्तर्गत 8 दिवसीय जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत तृतीय दिन
श्री अग्रवाल सभा मथुरा के तत्वावधान में स्व.दाऊदयाल एडवोकेट एवं स्व. शान्ती देवी की पुण्य स्मृति में निःशुल्क हृदय एवं हड्डी जांच शिविर का आयोजन तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर  किया गया। शिविर में फोर्टिस एस्कॉर्ट हास्पीटल ओकला दिल्ली के कुशल डाक्टरों नरेन्द्र शर्मा मार्केटिंग डा. सुधीर गर्ग, डा.अक्षय सक्सैना दिल्ली, डा.कुमार रवीश ने मरीजों का इलाज किया।
शिविर में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या करीब 130 रही। फोर्टिस एस्कॉर्ट हास्पीटल ओकला, दिल्ली के डाक्टरों की टीम का स्वागत अग्रवाल सभा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं दुप्पटा पहनाकर
सम्मानित किया। स्व. मेघ अग्रवाल की स्मृति में कल्याण करोति द्वारा संचालित निःशुल्क नेत्र शिविर चिकित्सा केन्द्र में अंगूरी देवी दाऊदयाल नेत्र बैंक के डा.योगेश अग्रवाल, डा. मौसम गुप्ता, आरके वर्मा, अनुभव उपाध्याय ने मरीजों का इलाज किया। शिविर में 293 रजिस्टेशन हुए तथा 46 लोगों के ओपरेशन किये गये। इन सभी को चशमा वितरणकर शिविर का समापन किया गया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से शाम तक चलने वाले कार्यक्रमों में कुशकगली, अग्रवाटिका, पुष्पांजलि कलश यात्रा अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन चैक पर महाराज का अभिषेक एवं माल्यार्पणा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजरोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More