BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आगरा के सब इंस्पेक्टर ने प्रण लेकर शुरू की अनोखी पहल, अब शहर में कोई भी नहीं सोएगा भूखा

आगरा के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने मुश्किल भरे इस दौर में एक प्रण लिया है कि शहर में कोई भी जन भूखा नहीं सोएगा। उसके लिए इनके साथ जुटे अन्य लोग दो वक्त का खाना बनाकर शहर में जरूरतमंद लोगों को बांटते हैं। 

अपने बच्चों से आइडिया लेकर सब इंस्पेक्टर ने शुरू की मुहिम

इस बाबत इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इन दिनों जब वे ड्यूटी पर जाते हैं तो उन्हें कई अस्पतालों में व अस्पतालों के बाहर रोगियों के तीमारदार भूखे-प्यासे पड़े दिखाई देते हैं, सड़कों पर लोग खाने की तलाश में भटकते नजर आते हैं। उन्होंने कहा लॉकडाउन के चलते दुकान-ढाबे सब बंद पड़े हुए हैं, ऐसे में इन लोगों को खाने-पीने को कुछ नहीं मिल पाता। ऐसे में दिल में एक खयाल आया कि इनके लिए भी कुछ किया जाए। इसके मैंने अपने बच्चों से सलाह लेकर एक मुहिम शुरू कर दी कि इस बुरे दौर से गुजर रहे गरीबों को खाना खिलाउंगा।  

जरूरतमंदों समेत ड्यूटी पर तैनात फ्रंट लाइन वर्करों को भी खिला रहे खाना 

वहीं देश के वो जांबाज सिपाही, जिन्हें फ्रंट लाइन वर्कर कहा जाता है, उनको भी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव की इस मुहिम के जरिए खाना मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही साथ ये उन परिवारों तक भी खाना और जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, जिनके घर में लोग कोविड पॉजीटिव हैं और कोई खाना बनाने वाला या बाहर से खाना लाने वाले नहीं है। प्रतिदिन अस्पतालों के बाहर फुटपाथ पर, चौराहों पर और ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारों में जो लोग घंटों तक इंतजार कर रहे होते हैं, उन्हें खाना और पानी देने का काम भी शैलेंद्र सिंह यादव कर रहे हैं। 

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के साथ उनकी टीम में ये लोग भी शामिल 

उनकी इस टीम में तीन सेवानिवृत्त जवान और अन्य पुलिस जवानों के साथ डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके साथ ही ये लोग कोरोना रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन के लिए भी सभी शहरवासियों को जागरूक कर रहे हैं। ये लोग पूरे शहर में घूमते हैं और लोगों को मास्क के लिए टोकते हैं। जिनके पास मास्क नहीं, ऐसे लोगों को मास्क वितरण करना भी अब इन लोगों का दैनिक कार्य बन गया है। 

माना कि देश पर अभी संकट का साया है, लेकिन ऐसे ही हिम्मत और जज्बे से सब मिलकर इस विपत्ति की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देंगे तो निश्चित ही हम इस महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More