देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को शिवाजी महाराज का राज्यारोहण दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस तिथि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू साम्राज्य स्थापना दिवस के नाम से अपने अनिवार्य कार्यक्रमों में सम्मिलित करके मनाता आ रहा है।
महानगर प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद ने बताया कि प्रतिवर्ष इस दिन स्वयंसेवक शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ा के एवम् उनके जीवन के ऊपर बौद्घिक सुनकर यह उत्सव मनाते आ रहे हैं।
लॉक डाउन के कारण इस वर्ष स्वयंसेवकों के लिए एक जगह एकत्रित होकर मनाना संभव नहीं था, इस कारण से इस त्योहार को ऑनलाइन ही मनाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा महानगर के अन्तर्गत आने वाले 10 नगरों में अलग अलग ऑनलाइन कार्यक्रम गूगल मीट एप्लिकेशन के द्वारा आयोजित हुए।10 नगरों में 2020 कार्यकर्ताओं ने आन लाइन इस दौरान कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधिवत गणगीत हुआ, तत्पश्चात पहले से तय स्वयंसेवक बंधुओं ने परम पवित्र भगवा ध्वज को घरों में यथा स्थान आसीन कराया, एवं शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाए। उसके बाद अमृत वचन का पाठन हुआ एवम् एकल गीत के पश्चात अतिथियों का बौद्घिक हुआ।
बौद्घिक कर्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र व उनके रणनीति कौशल के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज का राज्यारोहण किन प्रतिकूल परिस्थितियों में हुआ एवम् वही एक मात्र ऐसे राजा हुए जिन्होंने अपने जीवन का एक भी युद्ध नहीं हारा। उनकी गुरिल्ला युद्ध प्रणाली का तो वियतनाम देश तक ने प्रयोग किया, ऐसी जानकारियां भी उन्होंने दीं। इसके पश्चात नगरों के संघचालकों ने बौद्घिक देने वाले अतिथियों का धायवाद किया।
अंत में संघ की प्रार्थना कर एवम् सम्मान पूर्वक ध्वज उतार कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे राजकुमार, चन्द्रभान, डॉ अनिल, अजय, धर्मेंद्र, मनीष, अखिलेश, नितिन, मनोज, रणवीर, सौरभ, जीतेन्द्र, राजू, पवन, कौष्लेश, दौजीराम, आशीष, कन्हैया, अंकित, दुर्गा प्रसाद का विशेष सहयोग रहा।













Related Items
महज ‘व्यक्ति’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘विरासत’ थे...
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'