BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित मिला तो होगी कार्यवाहीः डा.गौरी शंकर

मथुरा। खाद्य, पेय पदार्थ विक्रय के संबंध में नए निर्देश जारी हुए थे। सहाय आयुक्त खाद्य डा.गौरीशंकर ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में पूर्व में ही जनपद के समस्त खाद्य कारोबारियों (फुटकर, थोक विक्रेता, विनिमार्ता, रेस्टोरेंट आदि) को खाद्य, पेय पदार्थ विक्रय के संबंध में दिये जाने वाले रसीद, इनवाइस, कैशमीमो, बिल पर विभाग द्वारा प्रदत्त खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीकरण संख्या अंकित करने के निर्देश दिये गये थे। परंतु उसका अनुपालन खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा नहीं किया जा रहा है। अतः जनपद के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं निर्देशित किया जाता है कि विक्रय रसदी, इनवाइस, बिल पर खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण संख्या अंकित करना सुनिश्चित करें। अगर निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो ऐसे खाद्य कारोबारकर्ताओं लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए खाद्य कारोबारकर्ता स्वं उत्तरदायी होंगे। नियमों का पालन नहीं होता देख सहाय आयुक्त खाद्य डा.गौरीशंकर के निर्देशन में विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बजना, सुरीर, राया में खाद्य विभाग ने अभियान चलाया। कैश मीमो पर विभागीय लाइसेंस या पंजीकरण नम्बर डालने के निर्देश दिये। बताया गया कि क्षेत्र में मिलावटी दूध बनने की सूचना विभाग को मिली। इस सूचना पर टीम ने छापा मारा। टीम मंे देवराज सिंह, मुकेश कुमार, दलवीर सिंह आदि शामिल थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More