देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सरकारी मशीनरी के मनमानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढता जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर जहां सैकडों किसानों पर अब तक कार्यवाही हो चुकी है वहीं वृंदावन में भी 150 लोागें को नोटिस थमा दिये गये हैं। दूसरी ओर शहर से निकलने वाले कूडे को डंपिंग ग्राउण्ड पर सिर्फ जला कर निस्तरित किया जा रहा है। लम्बे समय से यह प्रक्रिया जारी है। इससे आसपास की करीब 50 कालोनियों के लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि एक तरफ तो प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर आम लोगों पर सख्ती दिखा रहा है वहीं अपने लोगों पर कार्यवाही करने से पीछे हट रहा है।
प्रदूषण नियंत्रयण की इस पूरी प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी की मंशा ही कठघरे में खडी हो गई है। जनता पर कार्यवाही करते हुए एक तरफ प्रशासन बेहद सख्ती दिखा रहा है वहीं सरकारी मशीनरी की लापरवाही पर किसी तरह की कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।
डलाव घर से लगातार उठ रहे धूंआ से परेशान लोगों ने पंचायत कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्यावाही के लिए आंदालन को लगातार आगे बढाने का फैसला लिया।
पराली का आंकडा है, जलते कूडे का नहीं
प्रशासन ने यह आंकडा तो जारी किया है कि कितने स्थानों पर पराली जली लेकिन कितनी पराली जली इस बात का कोई आंकडा नहीं हैं। वहीं डंपिंग ग्राउण्ड पर कितना कूडा प्रतिदिन आ रहा है और कितने समय से इसे सिर्फ जलाकर निस्तारित किया जा रहा है, यह पूरा आंकडा मौजूद है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोगों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही अभी तक अमल में नहीं लायी गई है।
नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक सब जला रहे कूडा
नगर निगम की हालत बेहद खराब है। वहीं नगर पंचायतों के पास भी कूडा निस्तारण के लिए किसी तरह की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि नगर पंचायतों के पास तो अपने डलाब घर तक नहीं हैं। ये नगर पंचायतें कूडे को कस्बों से एकत्रित कर सडकों के किनारे डाल रही हैं और आग लगाकर उसका निस्तारण कर रही हैं।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : CM योगी