BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पशु कटान पर कार्रवाही की, थाना प्रभारी निलंबित!

मथुरा। महावन में पशु कटान पर कार्रवाही के बाद महावन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। चर्चा है कि कटान पर कार्रवाही देरी हुई। यह काम लम्बे समय से महावन कस्बे में चल रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कार्रवाही के दौरान का है और सात लोगों पर कार्रवाही के बाद वायरल हो हुआ। निलंबन की कार्रवाही चर्चा में है।


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पशुओं के कटान पर रोक के बावजूद महावन के व्यापारियन मोहल्ला स्थित घर में पशुओं के कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला पुलिस उच्चाधिकारियों से लेकर लखनऊ तक पहुंच गया। जिससे हड़कंप मच गया। एसएसपी ने इस मामले में महावन के थानेदार को निलंबित कर दिया और इस मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी है। बताया जाता हैं कि जिले में पशुओं के कटान पर रोक है। इसके बाद भी पशुओं का कटान चोरी छिपे किया जा रहा है। महावन के व्यापारियन मोहल्ला में फकरुद्दीन के बाड़े में पशुओं का कटान बड़े पैमाने पर हो रहा था। कटान का काम रात 11 से सुबह 4 बजे तक किया जाता था। इसके बाद आरोपी मीट को प्लास्टिक के बैग में भरकर बेचने के लिए मोटरसाइकिलों से ले जाते थे। यह पशुओं के कटान का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार रात बाड़े में पशुओं को कटान की भनक पुलिस को लग गई। महावन थाना प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने थाने के फोर्स के साथ बाड़े की घेराबंदी कर सात लोग पशुओं का कटान कर रहे थे। पुलिस ने महावन निवासीगण फुरकान, आशू, रासिद, जीशान, मौसिम, बंटू और शानू को पशु काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर पशुओं के कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला उच्चअधिकारियों से लेकर शासन तक पहुंचा तो हडकंप मच गया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने देर रात लापरवाह महावन थाना प्रभारी सुनील जोशी को निलंबित कर कर विभागीय जांच के निर्देश दिये है। एसएसपी ने एसपी देहात श्रीश् चन्द्र को जांच के निर्देश दिए हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More