देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। होली पर यमुना एक्सप्रेस वे पर बडा हादसा हो गया। रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे से दुखद खबर आई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी।
यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा के समीप माईलस्टोन 99 पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए रोडवेज बस में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोेगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शवों और घायलों की पहचान नहीें हो सकी है। मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला के मुताबिक एक कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। संभावना है कि कार चालक की झपकी लग गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
जिससे कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर जा रही रोडवेज बस से टकरा गई।जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है जबकि मृतकों को पोस्टामार्टम के लिए भेजा है।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
यमुना मैय्या की कराह