BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

20 हजार का ईनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

20 हजार का ईनामी बदमाश के बारे में एसपी सिटी पत्रकारों को अवगत कराते हुए मथुरा। थाना यमुनापार पुलिस एवं स्वाट टीम ने ईनामी बदमाश सादाबाद रोड गौशाला तिराहे से पकड़ा है। जिसे आज एसएसपी कार्यालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दे कि ईनामी बदमाश पर हत्या सहित ढाई दर्जन से अधिक मुकद्में दर्ज है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने 10 अगस्त17 की रात शिवपुरी कॉलोनी ईसापुर रोड लक्ष्मी नगर पर संतोष उर्फ सत्यवीर गोत्र समुद्र सिंह निवासी शिवपुरी की हत्या हुई थी जिसमें कीर्ति उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र बैजनाथ वांछित चल रहा था, इसके चार साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसकी गिरफ्तारी न होने से एसएसपी द्वारा 20000 का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार पूर्वान्ह मुखबिर की सूचना पर थाना जमुनापार प्रभारी पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा व सर्विलांस टीम मुखबिर की सूचना पर पता चला कि कीर्ति उर्फ कृष्ण कुमार गौशाला तिराहे से सादाबाद जा रहा है सूचना पर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ जाल बिछाकर गौशाला तिराहे पर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। 

एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि ईनामी बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकद्मों में वांछित था, जिसे जमुना पार ने पकड़कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More