BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ध्रुव घाट तक झिलमिलाते 51 हजार दीप

मथुरा। देव दीपावली को कान्हा की नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। यमुना घाटों पर 51 हजार दीपांे की रोशनी जब एक साथ यमुना के जल में प्रतिबिंब बनायेगी तो यह देवताओं की दीपावली का अद्भुत और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करेगी। मथुरा के अलावा गोकल, महावन, वृंदावन में भी यमुना घाटों पर दीप प्रज्वलित किये जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि दीप दीपावली से पूर्व नगर निगम द्वारा सभी घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा जिन क्षेत्रांे में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं उन्हें तुरन्त ठीक कराकर रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया किशन गंगा घाट से धु्रवघाट तक 51 हजार दीप जलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि श्रृद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिये प्रशासन को विभिन्न सहयोगी संस्थाओं का पूरा सहयोग किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने कृष्णाघाट से जमीन समतल करने, लाल दरवाजा पर लाइट लगाने तथा दीपदान के दूसरे दिन घाटों की सफाई करने आदि की मांग की गई। जिस पर उन्होंने संयुक्त नगर आयुक्त को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दीप दीपावली के अवसर पर 50 नावों को रंगाई पुताई कराकर सुसज्जित किया गया है।
इस अवसर पर संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कमार सिंह, जन्मभूमि से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एवं विभिन्न संस्थाओं से राकेश तिवारी, पवन चतुर्वेदी, बिज्रेन्द्र नागर, एसके वर्मा, मीरा मित्तल, विजय बहादुर सिंह, गिरधारी लाल पाठक, कल्याणदास आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More