देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बाबा दामोदर दास की सेवा को गौरक्षकों ने सराहा
वृन्दावन। जैंत पुलिस ने चैमुहां क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर गौवंश से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। जिसमें 15 नंदी भरे हुये थे। पुलिस ने पकड़े गये नंदियों को वृन्दावन स्थित श्री पाद बाबा गौशाला भेजा है। शनिवार को उप निरीक्षक ज्ञानेश बाजपेयी अपनी देखरेख में सभी गौवंश को श्रीपाद बाबा गौशाला लेकर आये। बताते चलें कि नगर में गौ सेवा तो आम है लेकिन संत दामोदर दास बाबा की निःस्वार्थ भाव से गौ सेवा अतुल्यनीय है। इस गौशाला में बाबा के मार्ग दर्शन में 5000 से अधिक गायों का पालन पोषण किया जाता है। खास बात यह है कि पिछले दो दिन में इस गौशाला में 61 गौवंश पालन पोषण के लिये और चुका है। धार्मिक नगरी वृन्दावन में वैसे तो गौशालाओं की भरमार है लेकिन वास्तव में अगर बात की जाये गौसेवा की तो कुछ ही गौशालाऐं ऐसी हैं जिनमें गाय को माता मान कर सेवा की जाती है। गाय की सच्ची सेवा में सर्वप्रथम अगर किसी का नाम आता है तो वह श्रीपाद बाबा गौशाला का है। यह हम नहीं कह रहे यह कह रहें नगर से लेकर शहर एवं राज्यों के गौ भक्त। ताजा मामला शुक्रवार की रात का है जब बृजवासी गौ रक्षा दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा, अशोक कुमार, रानू ठाकुर आदि को सूचना मिली की एक बछड़ा घायल अवस्था में नाली में पड़ा हुआ है। नाली में पड़े ठण्ड से कपकपाते बछडे़ को गौ रक्षक नगर की कई गौशालाओं में उपचार हेतु लेकर पहुंचे। लेकिन कई गौशालाओं में भटकने के बाद गौ रक्षकों को निराशा ही हाथ लगी। तब कहीं जाकर गौ रक्षक घायल बछड़े को लेकर श्रीपाद बाबा गौशाला लेकर पहुंचे जहां बाबा दामोदर दास ने बछड़े का उपचार शुरू कराया। तब जाकर गौ रक्षकों को सुकून मिला। साथ ही मन में ये सवाल भी उठा कि इतनी गौशालाओं बीमार गाय एवं बछड़ों की चिकित्सा आखिर किस तरह होती होगी ?













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन