BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन में महामण्डलेश्वर सहित 36 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। जनपद में कोरोना ने 48 घंटे में शतक लगा दिया है। कोरोना की यह रफ्तार एक बार फिर  डराने लगी है। पिछले 24 दिन में आज 68 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे अगले 24 घंटे 51 कोरोना मरीज सामने आये थे। इस तरह पिछले 48 घंटे में 119 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।


वृंदावन के वैष्णव कुंभ के बाद वृंदावन के साथ-साथ जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढने लगा है। पिछले 24 घंटों में मंदिरों के शहर वृंदावन में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ ही जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7242 तक पहुंच गई है। जबकि 116 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अपनी जान गवां चुके हैं।

गत वर्ष कोरोना काल में वृंदावन में कोरोना संक्रमण के मामले सामने नहीं आए थे, जितने कि कोरोना की दूसरी लहर में सामने आने लगे हैं। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में और नगर में आयोजित हो रहे मेले एवं उत्सवों में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित देशभर से श्रद्धालु कोरोना काल में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य टीम द्वारा की जा रही कोरोना जांच में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 36 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 कोरोना के मामले महिला आश्रय सदन में मिले हैं। जबकि पूरे जनपद में 68 कोरोना संक्रमण केस सामने आए हैं।


मथुरा के मोतीकुंज, सक्रेट हार्ड स्कूल में पांच पांच कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। मोतीकुंज, छाता, शांतिनगर, कृष्णा नगर में 2-2 मिले, औरंगाबाद, पालीखेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर,जनकपुरी,रिफाइनरी नगर,बंगाली घाट, गोपालबाग, गायत्री तपोभूमि, श्रीजी गार्डन फस्र्ट, बरसाना, नन्दगांव, बरसाना, केडी मेडिकल की जांच लैब में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले, मथुरा में भी 3 कोरोना पॉजिटिव निकले, होडल, आगरा, गाजियाबाद के 1-1 व्यक्ति मथ्ुारा में पॉजिटिव निकले। वृन्दावन के देहात मंे 2, पुराना बजाजा में एक, चैतन्य विहार में तीन, किशोरपुरा, छटीकरा में एक गौरा नगर में एक प्रताप बाजार में एक, अटल्ला चुंगी में एक, ओमैक्स सिटी में दो, वृंदा अर्पाटमेंट, महिला आश्रय सदन में 11, केशवधाम में 1, सुनरख रोड तीन, किशोरपुरा में एक, हरिदास नगर मेें एक, आनंद वाटिका में, बाँकेबिहारी कालोनी में एक कोरोना पाॅजिटिव मिला है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More