BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसआईटी की निगरानी में बन रही सत्यापन लिस्ट

एसआईटी की निगरानी में बन रही सत्यापन लिस्टमथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में आए दिन नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत मथुरा में चयनित शिक्षकों की पत्रावली सत्यापन में कई शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में खामियां मिली हैं। इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए सूची संबंधित विश्वविद्यालय और बोर्ड को भेजी जा रही हैं। बता दें कि उप्र शासन की ओर से 2018 में 12,460 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इसमें मथुरा में 216 शिक्षकों की भर्ती की जानी थी। इसके सापेक्ष कुल 152 अभ्यर्थियों को दो मई 2018 को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे, लेकिन भर्ती घोटाले का खुलासा होने और जांच प्रक्रिया शुरू होने के कारण पत्रावलियों का सत्यापन नहीं हो सका था। इसके चलते चयनित शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था। इसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए चंद्रशेखर द्वारा शिक्षकों की पत्रावलियों का सत्यापन का कार्य शुरू कराया गया। इन दिनों पत्रावली सत्यापन व सूची बनाने का काम एसआईटी की निगरानी में कराया जा रहा है। 

30 षैक्षिक प्रमाण पत्र्ाों में मिल चुकी हैं खामियां

 

सत्यापन के दौरान करीब 30 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में खामियां मिली हैं। इनकी लिस्ट तैयार कर विश्वविद्यालय व बोर्ड को भेजने की तैयारी की जी रही है, ताकि इन प्रमाणपत्रों को सही गलत होने का फैसला हो सके।

 
वर्जन
पत्रावलियों में मिल रही खामियों के आधार पर सूची तैयार कर संबंधित विश्वविद्यालय व बोर्ड को सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रशेखर, बीएसए
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More