देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। डीजीपी बनने के बाद पहली बार मथुरा आए ओपी सिंह ने कहा कि अगले वर्ष 2019 को प्रशिक्षण वर्ष मनाया जाएगा। प्रदेश में दो नए प्रशिक्षण केंद्र जालौन और सुल्तानपुर में खुलेंगे, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अभी हमारी ट्रेनिंग क्षमता 6 हजार की है। डीजीपी ने कहा कि कुंभ में पहली बार स्वॉट की तैनाती होगी।
दरअसल प्रदेश में एक लाख 29 हजार पुलिसकर्मियों की कमी है। सरकार ने नयी भर्ती की अनुमति दी है। वर्तमान में 28 हजार जवानों की टे्रनिंग चल रही है। 42 हजार जवानों की भर्ती होने जा रही है। जबकि 51950 नयी भर्ती निकलनी है। इस तरह हम 95 हजार जवानों की टे्रनिंग का जिम्मा उठा रहे हैं। जबकि हमारे पास ट्रेनिंग की जगह कम है। उसे बढ़ाने के लिए ताकि सारी सुविधाएं प्रदेश में ही मुहैया करायी जाएंगी। हमारे जिन 28 हजार जवानों की ट्रेनिंग चल रही है, उनमें से 8 हजार जवान बाहर पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ सीआईएसएफ आदि में ट्रेनिंग ले रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले एक साल में उन्होंने अपराध और अपराधियों पर अंकुश रखा और कहीं भी दंगे नहीं होने दिए। सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। उन्होंने पुलिस के व्यवहार में सुधार को बड़ी सफलता माना है।
भारतीय सेना से भी लिया जाएगा प्रशिक्षण
डीजीपी ने कहा कि स्वॉट के साथ एटीएस और एसटीएफ को नया बनाया है, जो एनएससी और सीआईएसएफ से प्रशिक्षित है। आने वाले समय में चयनित पुलिसकर्मियों को भारतीय सेना से भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उनको बैटल नर्सिंग असिस्टेंस का कोर्स कराया जाएगा। हम अच्छे तकनीकी शिक्षण संस्थानों की मदद ले रहे हंै, ताकि पुलिस को तकनीकी ज्ञान दिलाया जा सके।
’खनऊ में खुलेगी साइबर लैबोरेटरी
डीजीपी ने कहा कि साईबर क्राइम बड़ी चुनौती है। नोएडा और लखनऊ में दो नए थाने स्थापित किए हैं। डेढ़ माह में साइबर लैबौरेटरी लखनऊ में बनाने जा रहे हैं, इसके लिए भारत सरकार फंड देगी। साइबर क्राइम के 4 हजार मुकदमे लंबित हैं, उनका जल्द निस्तारण होगा।
मथुरा की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
डीजीपी ओपी सिंह ने मथुरा पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य का आरंभ किया और 200 पुलिसकर्मियों की आवासीय बैरकों का उद्घाटन किया। इसके बाद डीजीपी ने जिले के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा