BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खुले मंदिरों के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

मथुरा। दो दिन भूखा रहने के बाद ठाकुर जी को षुक्रवार को अन्नजल नषीब हो सका। हालांकि सेवायतों की ठाकुर जी से कोई नाराजगी नहीं थी। विष्व प्रसिद्ध मुकुट मुखारअबिंद मंदिर के सेवायतों की नाराजगी जिला प्रषासन से थी लेकिन प्रषासन को दबाव में लेने के लिए ठाकुर जी को ढाल बनाया गया।मथुरा। दो दिन भूखा रहने के बाद ठाकुर जी को षुक्रवार को अन्नजल नषीब हो सका। हालांकि सेवायतों की ठाकुर जी से कोई नाराजगी नहीं थी। विष्व प्रसिद्ध मुकुट मुखारअबिंद मंदिर के सेवायतों की नाराजगी जिला प्रषासन से थी लेकिन प्रषासन को दबाव में लेने के लिए ठाकुर जी को ढाल बनाया गया।

गोवर्धन में मंदिरों के कपाट आज खोल दिए गए हैं। गुरुवार देर शाम को सेवायतों ने अनिश्चितकाल तक मंदिरों के कपाट बंद रखने का फैसला वापस ले लिया। इससे पहले मंदिर दानघाटी के सामने आरती स्थल तोड़ने के विरोध में दूसरे दिन गुरुवार को भी गोवर्धन में मंदिरों के कपाट बंद रहे। 

भड़के सेवायत दिनभर सड़कों पर रहे और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमामालिनी के प्रति भी लोगों ने गुस्सा दिखाया। विरोध को देख प्रशासन ने फिलहाल अतिक्रमण हटाने का अभियान रोक दिया है। शाम को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेवायतों की वार्ता हुई, लेकिन उसमें कपाट खोले जाने पर सहमति नहीं बनी। बाद में मंदिर प्रबंधन और सेवायतों ने मंदिरों के कपाट अनिश्चितकाल तक बंद करने के फैसले को वापस ले लिया। 

यह जानकारी देते हुए दानघाटी के सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने बताया कि यह फैसला श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए लिया है। इस दौरान तीर्थ पुरोहित सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक भी मौजूद रहे।

एनजीटी के आदेश पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुधवार को प्रशासन ने दानघाटी मंदिर के सामने बने आरती स्थल को भी तोड़ दिया था। 

 

इन मंदिरों के कपाट भी रहे बंद

इससे भड़के सेवायतों ने दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा के मुखारबिंद मंदिर, हरगोकुल मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। दूरदराज से आए भक्त दर्शन भी नहीं कर सके। गुरुवार को भी इन मंदिरों के कपाट नहीं खुले। लक्ष्मीनारायण मंदिर के कपाट भी आज बंद कर दिए गए। सेवायतों ने अनिश्चितकाल तक कपाट बंद करने का एलान किया था। जो शाम को वापस ले लिया। 

 

वर्जन

का कहना है कि दानघाटी मंदिर के सामने कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। एनजीटी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने केवल उसे हटाया है। आरती स्थल यथावत है। सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी मथुरा 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More